सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

सासाराम पहुंचे राहुल गांधी ने राम मंदिर उद्घाटन पर खुलकर कहा बहुत कुछ, बताया अमीर-गरीब का फ़ासला

2 मिनट पढ़ें

सासाराम पहुंचे राहुल गांधी ने राम मंदिर उद्घाटन पर खुलकर कहा बहुत कुछ, बताया अमीर-गरीब का फ़ासला

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सासाराम में शुक्रवार को केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा. इस दौरान उन्होंने राम मंदिर के मुद्दे पर भी बड़ा बयान दिया.

सासाराम में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने शुक्रवार को कहा कि आपने मीडिया में कभी किसान या मजदूर का चेहरा देखा है? आप सबने राम मंदिर का उद्घाटन समारोह देखा? क्या आपको उसमें गरीब, किसान, मजदूर दिखे? क्योंकि वो मजदूरी कर रहे थे, वो भूखे मर रहे थे. राम मंदिर का उद्घाटन समारोह में हिंदुस्तान के सभी अमीर लोग थे, लेकिन एक गरीब, किसान या मजदूर नहीं दिखाई दिए.

‘आपको न तो सेना में भर्ती किया जाएगा’

सांसद राहुल गांधी ने कहा कि वे (केंद्र) भारत के रक्षा बजट का इस्तेमाल जवानों के प्रशिक्षण और सुरक्षा के लिए नहीं करना चाहते. आपको न तो सेना में भर्ती किया जाएगा, न रेलवे में, न ही किसी सार्वजनिक क्षेत्र की इकाई में. क्यों? सरकार चाहती है कि आप संविदा मजदूर बनें. उन्होंने नाम ‘अग्निवीर’ दिया है, लेकिन वह एक संविदा मजदूर हैं. यही सच है. वे जब चाहें उसे बर्खास्त कर सकते हैं, बिना उससे पूछे, बिना पेंशन के, उसे बाहर निकाल सकते हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *