Home दिल्ली-एनसीआर Rahul Gandhi Birthday Event: राहुल गांधी के जन्मदिन पर मेगा जाॅब फेयर...

Rahul Gandhi Birthday Event: राहुल गांधी के जन्मदिन पर मेगा जाॅब फेयर आयोजित कर हजारों युवाओं को रोजगार देगी कांग्रेस : देवेन्द्र यादव

0
28

Rahul Gandhi birthday event: राहुल गांधी के जन्मदिन पर मेगा जाॅब फेयर आयोजित कर हजारों युवाओं को रोजगार देगी कांग्रेस : देवेन्द्र यादव

नई दिल्ली ( हर्ष भारद्वाज ) : 19 जून को विपक्ष के नेता राहुल गांधी के जन्मदिन को प्रेरणादायक बनाने के लिए दिल्ली कांग्रेस और भारतीय युवा कांग्रेस तालकटोरा स्टेडियम में संयुक्त मेगा जाॅब फेयर के सफल आयोजन और तैयारियों को लेकर आज दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने सभी 14 जिला कांग्रेस अध्यक्षों और 258 ब्लाक अध्यक्षों की उपस्थिति के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। देवेन्द्र यादव ने कहा कि पूरी दिल्ली में हम अगर 50 हजार युवाओं से सम्पर्क करेंगे तभी 14-15 हजार बेरोजगार युवाओं को मेगा जाॅब फेयर तक ला पाऐंगे। 19 जून के जॉब फेयर में 150 से अधिक नामी कंपनियां हिस्सा लेगी, जबकि पिछले वर्ष आयोजित मेगा जाॅब फेयर में 100 के लगभग कंपनियां शामिल होकर 3391 युवाओं को मौके पर नियुक्ति पत्र सौंपकर रोजगार प्रदान किए गए थे । बैठक में देवेन्द्र यादव के अलावा युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानू चिब, दिल्ली प्रभारी काजी निजामुद्दीन, महासचिव संगठन अनिल भारद्वाज, प्रदेश उपाध्यक्ष सी.पी. मित्तल, कमलकांत शर्मा प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष अक्षय लाकड़ा मुख्य रुप से मौजूद थे।

देवेन्द्र यादव ने बैठक में मौजूद सभी ब्लॉक अध्यक्षों को अपने ब्लाक से कम से कम 50 बेरोजगार युवाओं के नाम की सूची 15 जून शाम तक देनी होगी। उन्होंने कहा कि मेगा जाॅब फेयर के लिए एक बारकोड भी दिया है जिसको स्कैन करके दिल्ली के युवा अपना पंजीकरण कर सकते है। सभी जिला और ब्लाक अध्यक्षों से कहा कि आप अपने क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने में सहायक बनकर उनके परिवार को खुशियों के साथ बेहतर जीवन शैली उपलब्ध कराने में भागीदार बने। उन्होंने कहा कि फार्म भरते वक्त युवाओं की शैक्षणिक योग्यता, बेसिक जानकारी, मोबाईल नम्बर और ईमेल आईडी सभी जानकारी स्पष्ट रुप से डाले ताकि मेगा जाॅब फेयर में बुलाने के लिए उनकी उपस्थिति सुनिश्चित की जा सके। देवेन्द्र यादव ने सभी जिला और ब्लाक अध्यक्षों से अपील की कि मेगा जाॅब फेयर की जानकारी दिल्ली के प्रत्येक बेरोजगार युवा और अच्छी जाॅब के इच्छुक युवाओं तक पहुचाने के लिए अपने क्षेत्र में होर्डिंग, पोस्टर, सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म पर प्रचार करें और पंजीकरण करने के साथ-साथ मेगा जाॅब फेयर की पूरी जानकारी भी साझा कर रहे है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष जाॅब फेयर में 20 हजार से अधिक बेरोजगार युवाओं ने ऑनलाइन और ऑफलाइन पंजीकरण किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here