सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

आयशा टाकिया और फरहान आजमी पर गोवा एयरपोर्ट में हुई नस्लवादी और सेक्शुअल टिप्पणियां

3 मिनट पढ़ें
आयशा टाकिया और फरहान आजमी पर गोवा एयरपोर्ट में हुई नस्लवादी और सेक्शुअल टिप्पणियां

आयशा टाकिया और फरहान आजमी पर गोवा एयरपोर्ट में हुई नस्लवादी और सेक्शुअल टिप्पणियां

Advertisement

आयशा टाकिया और फरहान आजमी पर गोवा एयरपोर्ट में हुई नस्लवादी और सेक्शुअल टिप्पणियां

सलमान खान संग फिल्म वांटेड से हर किसी के दिल का दिल जीतने वालीं एक्ट्रेस आयशा टाकिया लंबे वक्त से सिनेमा से दूर हैं। आयाशा की शादी अबू आजमी के बेटे व बिजनेसमैन फरहान आजमी से हुई है। इस बीच आयशा और उनके परिवार के साथ गोवा एयरपोर्ट पर एक शॉकिंग वाकया हुआ है, जिसको लेकर फरहान ने कई ट्वीट्स किए हैं। फरहान ने अपने ट्वीट्स में बताया है कि गोवा एयरपोर्ट पर दो वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों ने उनपर नस्लवादी टिप्पणियां कीं और उनकी पत्नी को छूने की कोशिश की।

फरहान आजमी ने ट्विटर पर बताया कि वो अपनी पत्नी और बेटे के साथ गोवा से लौट रहे थे

फरहान आजमी ने ट्विटर पर बताया कि वो अपनी पत्नी और बेटे के साथ गोवा से लौट रहे थे, और एयरपोर्ट पर उनके साथ बदसलूकी हुई है। फरहान ने ट्विटर पर लिखा, मुंबई के लिए बोर्डिंग कर रहा था और इन अधिकारियों आरपी सिंह, एके यादव, कमांडर राउत और वरिष्ठ अधिकारी बहादुर ने जानबूझकर मुझे और मेरे परिवारको अलग किया। इसके बाद उन्होंने टीम को मेरा नाम जोर से पढ़ा। सुरक्षा डेस्क पर एक सशस्त्र पुरुष अधिकारी ने शारीरिक रूप से छूने की कोशिश की और मेरी पत्नी, बेटे को दूसरी पंक्ति में खड़े होने के लिए कहा, जबकि अन्य सभी परिवार सुरक्षा के लिए एक साथ खड़े थे। मैंने उनसे केवल इतना कहा कि किसी महिला को छूने की हिम्मत ना करो।

Advertisement

आपको बता दें कि फरहान के ये ट्वीट 4 अप्रैल के हैं

फरहान ने इस पूरे मामले क आगे भी विस्तार से बताया और ट्विटर पर आगे लिखा, ‘ये सब कुछ यह यहीं नहीं रुका… वरिष्ठ अधिकारी बहादुर ने फिर मुझे के गार्ड को अपने हाथ से इशारा किया, जो मेरी तलाशी लेने के लिए तैयार था। इस नस्लवादी टिपण्णी ने मेरी जांच करते समय एक गंदी सेक्शुअल टिप्पणी की, जब मेरी जेब में केवल 500 का नोट था. आपको बता दें कि फरहान के ये ट्वीट 4 अप्रैल के हैं, जिन पर गोवा हवाई अड्डे द्वारा जवाब दिया गया है। ट्वीट के रिप्लाई में लिखा गया, ‘यात्रा के दौरान आपको और आपके परिवार को हुई असुविधा के लिए हमें खेद है। कृपया निश्चिंत रहें इस मामले पर ध्यान दिया जाएगा।’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *