सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

नॉर्थ वर्सेज साउथ विवाद को R माधवन ने बताया बेकार, बताया पुष्पा, KGF और RRR के हिट होने का कारण

3 मिनट पढ़ें
नॉर्थ वर्सेज साउथ विवाद को R माधवन ने बताया बेकार, बताया पुष्पा, KGF और RRR के हिट होने का कारण

नॉर्थ वर्सेज साउथ विवाद को R माधवन ने बताया बेकार, बताया पुष्पा, KGF और RRR के हिट होने का कारण

Advertisement

 

पैन इंडिया एक्टर आर माधवन इन दिनों फिल्म ‘रॉकेट्री: द नम्बि इफेक्ट’ को लेकर खूब चर्चा में बने हुए हैं। ‘रॉकेट्री: द नम्बि इफेक्ट’ के पोस्टर्स और ट्रेलर्स को सोशल मीडिया पर काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है और सभी फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में ‘रॉकेट्री: द नम्बि इफेक्ट’ के एक इवेंट के दौरान आर माधवन ने कई सवालों के बेबाक अंदाज में जवाब दिए और बातचीत के दौरान ही उन्होंने साउथ वर्सेज नॉर्थ विवाद पर भी रिएक्ट किया।

आरआरआर, केजीएफ चैप्टर 2 और पुष्पा ने तो हिंदी बेल्ट में रिकॉर्ड तोड़ कमाई की

साल 2022 में एक ओर जहां सिर्फ गंगूबाई काठियावाड़ी, द कश्मीर फाइल्स और भूल भुलैया 2 की बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर पाईं तो दूसरी ओर आरआरआर, केजीएफ चैप्टर 2 और पुष्पा ने तो हिंदी बेल्ट में रिकॉर्ड तोड़ कमाई की। जिसके बाद से नॉर्थ वर्सेज साउथ सिनेमा को लेकर एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई। इस बारे में माधवन से पूछा गया तो उन्होंने इसे बेकार बताया। माधवन बोले, ‘इस बारे में विश्लेषण करना ही बेकार है, क्योंकि अगर आप सोचते हैं कि सक्सेस का कोई तय नियम है, तो आप सब कुछ खो देंगे क्योंकि हर दिन चीजें बदल रही हैं।

Advertisement

गंगूबाई से लेकर कश्मीर फाइल्स और भूल भुलैया 2 तक ने भी अच्छी कमाई की

मुझे उम्मीद है कि आने वाले दिनों में अलग तरह की फिल्में आएंगी और फिर कोई एक अलग पैटर्न सेट हो जाएगा। मुझे नहीं लगता कि हम इस बारे में तय कर सकते हैं कि दर्शक कैसे रिएक्ट करेंगे। बाहुबली, आरआरआर, केजीएफ, पुष्पा या कुछ और साउथ फिल्मों ने हिंदी से अधिक कमाई की है तो इसकी वजह है कि इनकी फैन फॉलोइंग पूरे देश में है और ये वाकई बड़े स्तर पर बनाई गई। लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि हिंदी फिल्में काम नहीं करेंगी। गंगूबाई से लेकर कश्मीर फाइल्स और भूल भुलैया 2 तक ने भी अच्छी कमाई की है।

कोविडकाल में लोगों की सोच सिनेमा के प्रति बदली

कोरोनाकाल ने सिनेमा के लिए लोगों की सोच बदल दी है। मुझे ऐसा लगता है कि कोविडकाल में लोगों की सोच सिनेमा के प्रति बदली है। कोविडकाल के बाद, लोगों का धैर्य और सहनशीलता काफी कम हो गया है। जैसे अब स्क्रीनप्ले में पेस नहीं है, तो ये काम नहीं करेगा। साउथ स्टार्स को लेकर माधवन कहते हैं, ‘इन सेलेब्स ने काफी मेहनत की है, जैसे आरआरआर में सभी ने, पुष्पा में अल्लू ने, जो एक बड़े एक्टर हैं, लेकिन एक दम अपने किरदार में फिट हुए हैं। इन सेलेब्स ने इन फिल्मों के लिए कुछ महीने नहीं बल्कि सालों मेहनत की है, जिसका ये नतीजा है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *