सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Pushpa 2 Box Office Collection Day 24: गजब है ‘पुष्पा 2’ का सैटरडे कनेक्शन, कमाई में होता है बेतरतीब इजाफा, आज की कमाई सबूत है इसका

3 मिनट पढ़ें
Pushpa 2 Box Office Collection

Pushpa 2 Box Office Collection Day 24: गजब है 'पुष्पा 2' का सैटरडे कनेक्शन, कमाई में होता है बेतरतीब इजाफा, आज की कमाई सबूत है इसका

Advertisement

Pushpa 2 Box Office Collection Day 24: अल्लू अर्जुन की तेलुगु फिल्म पुष्पा 2 ने सिर्फ तेलुगु ही नहीं, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम सभी भाषाओं में बॉक्स ऑफिस पर नोट बटोरे हैं. पुष्पा 2 के साथ कमाल की बात ये है कि ये अब तक की सबसे बड़ी भारतीय फिल्म बनकर उभरी है और रिलीज के 24 दिन हो जाने के बावजूद हाल-फिलहाल में रिलीज हुई किसी दूसरी फिल्म वो चाहे मुफासा हो, वनवास हो या वरुण धवन की बेबी जॉन, सबसे बेहतरीन परफॉर्म कर रही है.

फिल्म आज अपने चौथे सैटरडे में एंट्री कर चुकी है और फिल्म ने आज फिर से वो कर दिखाया है जो पिछले 3 शनिवारों को किया. यानी फिल्म हर शनिवार को कमाई में बेतरतीब बढ़त लेती दिखती रही है. वही इस सैटरडे भी हुआ. यहां जानते हैं फिल्म ने चौथे शनिवार यानी आज 5:45 बजे तक कितनी कमाई कर ली है.

पुष्पा 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

पुष्पा 2 ने 5 दिसंबर को रिलीज से पहले 4 दिसंबर के दिन प्रीमियर से 10.65 करोड़ रुपये कमाए. उसके बाद हर दिन इतिहास रचा. नीचे टेबल में आप फिल्म की हर दिन की कमाई से जुड़ा आंकड़ा देख सकते हैं. बता दें कि सैक्निल्क पर उपलब्ध आज का आंकड़ा फिलहाल फाइनल नहीं हैं, इसमें बदलाव हो सकता है.

दिन कमाई (करोड़ रुपये में)
पहला दिन 164.25
दूसरा दिन 93.8
तीसरा दिन 119.25 (शनिवार)
चौथा दिन 141.05
पांचवां दिन 64.45
छठवां दिन 51.55
सातवां दिन 43.35
आठवां दिन 37.45
नौवां दिन 36.4
दसवां दिन 63.3 (शनिवार)
ग्यारहवां दिन 76.6
बारहवां दिन 26.95
तेरहवां दिन 23.35
चौदहवां दिन 20.55
पंद्रहवां दिन 17.65
सोलहवां दिन 14.3
सत्रहवां दिन 24.75 (शनिवार)
अठारवां दिन 32.95
उन्नीसवां दिन 13
बीसवां दिन 14.5
इक्कीसवां दिन 19.75
बाइसवां दिन 9.6
तेइसवां दिन 8.75
चौबीसवां दिन 6.22 (शनिवार)
टोटल 1135.07

पुष्पा 2 हर शनिवार बॉक्स ऑफिस पर दिखाती है अपनी पकड़

Advertisement

पुष्पा 2 के हर शनिवार की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट देखें तो ये हैरान करती है. फिल्म ने पहले शनिवार 119.25 करोड़, दूसरे शनिवार 63.3 करोड़ रुपये, तीसरे शनिवार 24.75 करोड़ कमाए थे. ऊपर टेबल में साफ दिख रहा है कि शनिवार के एक दिन पहले फिल्म की कमाई में जो कमी होती दिख रही थी, वो शनिवार को तेजी से बढ़ रही थी.

पुष्पा 2 के बारे में

पुष्पा 2 को 500 करोड़ रुपये के बजट में तैयार किया गया है. डायरेक्शन सुकुमार ने किया है. उन्होंने ही साल 2021 में आई फिल्म पुष्पा द राइज को भी निर्देशित किया था. फिल्म में अल्लू अर्जुन के अलावा रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल भी पॉवरफुल रोल में दिखे हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *