सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Pushpa 2 Box Office Collection Day 1: ‘पुष्पा 2’ करेगी छप्परफाड़ ओपनिंग, 300 करोड़ से ज्यादा कमाकर बनाएगी रिकॉर्ड!

2 मिनट पढ़ें
Pushpa 2 Box Office Collection Day 1

Pushpa 2 Box Office Collection Day 1: 'पुष्पा 2' करेगी छप्परफाड़ ओपनिंग, 300 करोड़ से ज्यादा कमाकर बनाएगी रिकॉर्ड!

Advertisement

Pushpa 2 The Rule Box Office Collection Day 1: अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म की रिलीज में अब कुछ दिन ही बाकी रह गए हैं. कहा जा रहा है रिलीज के बाद ‘पुष्पा 2: द रूल’ बॉक्स ऑफिस पर रूल करेगी. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दमदार ओपनिंग कर कई रिकॉर्ड तोड़ने वाली है.

‘पुष्पा 2: द रूल’ 5 दिसंबर को थिएटर्स में दस्तक देने वाली है. पर्दे पर रिलीज से पहले फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है. सैकनिल्क की एक रिपोर्ट की मानें तो फिल्म पहले दिन ही 300 करोड़ क्लब का हिस्सा बन जाएगी. वहीं घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 200 करोड़ का आंकड़ा पार करेगी.

भारत में करेगी 200 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ‘पुष्पा 2: द रूल’ भारत में पहले दिन 233 करोड़ रुपए के कलेक्शन के साथ अपना खाता खोल सकती है. फिल्म आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में पहले दिन 105 करोड़ रुपए कमा सकती है. वहीं कर्नाटक में फिल्म 20 करोड़ रुपए, तमिलनाडु में 15 करोड़ रुपए और केरल में 8 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर सकती है. बाकी राज्यों से ‘पुष्पा 2: द रूल’ करीब 85 करोड़ रुपए का बिजनेस कर सकती है.

Advertisement

Pushpa 2: The Rule - Allu Arjun and Rashmika Mandanna's upcoming movie has  set a record by earning Rs 900 Crores even before its release. Know the  details | GQ India

300 करोड़ से ज्यादा कमाकर रिकॉर्ड बनाएगी ‘पुष्पा 2: द रूल’!
‘पुष्पा 2: द रूल’ ना सिर्फ भारत में बल्कि दुनिया भर में इतिहास रचने के लिए तैयार है. अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म एडवांस बुकिंग में यूएसए में रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन कर चुकी है. कहा जा रहा है कि फिल्म विदेशी बॉक्स ऑफिस पर 70 करोड़ रुपए तक कमा सकती है. कुल मिलाकर ‘पुष्पा 2: द रूल’ दुनिया भर 303 करोड़ रुपए की ओपनिंग कर सकती है. अगर ऐसा होता है तो ‘पुष्पा 2: द रूल’ पहले दिन 300 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली पहली इंडियन फिल्म का खिताब अपने नाम कर लेगी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *