सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

पंजाब यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव 2025: एनएसयूआई की करारी हार, टिकट बंटवारे पर उठा बवाल

2 मिनट पढ़ें
पंजाब यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव

पंजाब यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव 2025: एनएसयूआई की करारी हार, टिकट बंटवारे पर उठा बवाल

Advertisement

पंजाब यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव 2025: एनएसयूआई की करारी हार, टिकट बंटवारे पर उठा बवाल

• फाइव स्टार रणनीति फेल, हॉस्टलों में न पहुंचने से एनएसयूआई हारी चुनाव

चंडीगढ़ ( सी.पी.एन.न्यूज़ ): पंजाब यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव 2025 में एनएसयूआई को भारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। पार्टी की परंपरागत पकड़ इस बार पूरी तरह ढीली पड़ गई। इसका कारण संगठनात्मक गड़बड़ियां, टिकट वितरण में मनमानी और प्रभारी की निष्क्रियता को बताया जा रहा है।

Advertisement

सूत्रों के अनुसार, पार्टी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि मेहनत करने वाले छात्रों को टिकट से वंचित रखा गया, जबकि कुछ छात्रों को पार्टी में शामिल होने के कुछ ही घंटे बाद टिकट थमा दिया गया। बताया गया कि सुबह 11 बजे पार्टी में शामिल छात्र को उसी दिन शाम 4 बजे टिकट मिल गया। इससे कार्यकर्ताओं में गहरा असंतोष पनपा। एनएसयूआई प्रभारी पर आरोप है कि उन्होंने टिकट बंटवारे में मनमानी की और वरिष्ठ नेताओं तक गलत संदेश पहुंचाया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि यही रवैया चुनाव में पार्टी की हार का बड़ा कारण बना। चुनाव प्रचार में भी एनएसयूआई पिछड़ गई।

जहां दूसरी पार्टी के नेता हॉस्टलों में घूम-घूमकर छात्रों से सीधे संपर्क कर रहे थे, वहीं एनएसयूआई के नेता फाइव स्टार होटलों में बैठकर रणनीति बनाते रहे। इससे छात्रों का भरोसा टूट गया और विरोधी संगठनों को बढ़त मिल गई। हरियाणा, पंजाब, हिमाचल और चंडीगढ़ के कई नेताओं ने टिकट वितरण और चुनावी रणनीति की विफलता को लेकर दिल्ली आलाकमान तक शिकायत भेजी है। उनका कहना है कि यदि संगठन में तुरंत सुधार नहीं किए गए तो भविष्य में पार्टी की परंपरागत पकड़ और भी कमजोर हो सकती है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *