Punjab Sports Initiative: पंजाब में गांव-गांव में खेल क्रांति: CM भगवंत मान का ऐतिहासिक कदम
हर स्टेडियम की देखरेख गांव के यूथ क्लबों को दी गई है, ताकि बच्चों तक खेल के अवसर पहुंचे और ये मैदान लंबे समय तक सक्रिय रहें। AAP ने सोशल मीडिया पर लिखा कि ये मैदान फुटबॉल, वॉलीबॉल, हॉकी, क्रिकेट और एथलेटिक्स के लिए समर्पित होंगे।
CM भगवंत मान ने कहा कि खेलों के जरिए युवाओं को नशे से दूर रखा जाएगा और उन्हें स्वस्थ एवं ऊर्जावान बनाया जाएगा। सरकार का लक्ष्य है कि इन मैदानों से स्थानीय खिलाड़ियों को प्रशिक्षण और राष्ट्रीय-आंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट्स की मेजबानी के अवसर मिलें।
इस मौके पर AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि यह पहल पंजाब में शिक्षा और खेल के क्षेत्र में क्रांति लाने वाली है। CM मान और केजरीवाल ने साथ ही जालंधर में ₹5,000 करोड़ की पावर ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन परियोजना का शुभारंभ किया।


