सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 23 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Ward Committee Meeting Delhi: वार्ड कमेटी की बैठक में गूंजे कर्दमपुरी वार्ड के जनहित के मुद्दे : मुकेश बंसलAyushman Bharat Scheme: आयुष्मान योजना का बढ़ेगा दायरा, जांच के साथ अब मरीजों को मिलेगी सर्जरी की सुविधा : रेखा रानी MCD New Rules 2026: कूड़ा फैलाने वालों पर अब लगेगा दोगुना जुर्माना हर साल 5 प्रतिशत बढ़ेगी पेनल्टी : देवेंद्र शर्माEhsaas 2026: बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक पहल है ‘एहसास 2026’ : दीपक गाबाDelhi Railway Development: केंद्र व दिल्ली सरकार मिलकर कर रही है दिल्ली के विकास के लिए कार्य : राजकुमार बल्लनIndia Biennale 2026: इंडिया बिएनाले से अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक मानचित्र पर नई पहचान बनाएगी दिल्ली : विनोद जायसDelhi Pollution, Delhi Air Pollution, Ramesh Chandra Gupta, Rekha Gupta Government, Delhi GovernmenYuzvendra Chahal BJP: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल भाजपा में शामिल, ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बने विशेष आमंत्रित सदस्य

पंजाब सीएम भगवंत मान का ऐलान, भगत सिंह की शहीदी दिवस पर 23 मार्च को हर साल रहेगी छुट्टी

2 मिनट पढ़ें
पंजाब सीएम भगवंत मान का ऐलान, भगत सिंह की शहीदी दिवस पर 23 मार्च को हर साल रहेगी छुट्टी

पंजाब सीएम भगवंत मान का ऐलान, भगत सिंह की शहीदी दिवस पर 23 मार्च को हर साल रहेगी छुट्टी

Advertisement

पंजाब सीएम भगवंत मान का ऐलान, भगत सिंह की शहीदी दिवस पर 23 मार्च को हर साल रहेगी छुट्टी

पंजाब विधानसभा में शहीद-ए-आजम भगत सिंह और संविधान निर्माता भीमराव आंबेडकर की मूर्तियां लगाई जाएंगी। इसके अलावा भगत सिंह के बलिदान दिवस पर सरकारी अवकाश भी होगा। पंजाब के नए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को विधानसभा में यह ऐलान किया। उन्होंने सदन में यह प्रस्ताव पेश किया, जिसे मंजूरी दी गई है। इसके अलावा शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के बलिदान दिवस 23 मार्च को अवकाश का भी सीएम ने ऐलान कर दिया है। यह फैसला इसी 23 मार्च से लागू होगा यानी बुधवार को पंजाब में इसके उपलक्ष्य में सरकारी छुट्टी रहेगी।

Advertisement

प्रताप बाजवा ने विधानसभा में महाराणा रणजीत सिंह की प्रतिमा लगाने का प्रस्ताव दिया

इस दौरान कांग्रेस के विधायक प्रताप बाजवा ने विधानसभा में महाराणा रणजीत सिंह की प्रतिमा लगाने का प्रस्ताव दिया। महाराजा को आधुनिक पंजाब का निर्माता माना जाता है। उनकी प्रतिमा पाकिस्तान के लाहौर में भी लगाई गई है। इससे पहले भगवंत मान ने ऐलान किया था कि वह 23 मार्च को ऐंटी करप्शन हेल्पलाइन भी जारी करेंगे। इसके जरिए कोई भी व्यक्ति वॉट्सऐप पर उनके नंबर पर घूसखोरी अथवा किसी भी तरह के करप्शन की शिकायत करेगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *