स्वच्छ दिल्ली अभियान की कामयाबी के लिए जनता का सहयोग बेहद जरूरी : मुकेश बंसल

0
72
मुकेश बंसल
स्वच्छ दिल्ली अभियान की कामयाबी के लिए जनता का सहयोग बेहद जरूरी : मुकेश बंसल

स्वच्छ दिल्ली अभियान की कामयाबी के लिए जनता का सहयोग बेहद जरूरी : मुकेश बंसल

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : कोई भी अभियान बिना जनता की भागीदारी के कामयाब नहीं हो सकता | ऐसे में हमे लोगो को जागरूक करना होगा और सभी का सहयोग लेना होगा | यह कहना है कर्दम पुरी वार्ड से भारतीय जनता पार्टी के निगम पार्षद मुकेश बंसल का | मुकेश बंसल नें बताया दिल्ली के नगर निगम मेयर पद संभालते ही राजा इकबाल सिंह एक्शन में दिख रहे हैं. उन्होंने दिल्ली को साफ सुथरा और बेहतर बनाने के लिए ‘स्वच्छ दिल्ली अभियान’ की शुरुआत की है. इसके लिए उन्होंने दिल्ली के 12 जोन के पार्षदों के साथ एक अहम बैठक की, जिसमें हर जोन से दो-दो पार्षद शामिल हुए | मुकेश बंसल नें मेयर राजा इकबाल की मुहिम का स्वागत करते हुए कहा राजा इकबाल एक अनुभवी तथा कर्मठ नेता है निश्चित रूप से उनके अनुभव का लाब दिल्ली की जनता को मिलेगा |

उल्लेखनीय है मेयर राजा इकबाल सिंह ने बैठक के दौरान दिल्ली के अलग-अलग इलाकों की समस्याओं को दूर करने और वहां के ढांचे को बेहतर करने के लिए पार्षदों के साथ चर्चा की. इस दौरान स्वच्छ दिल्ली अभियान शुरू करने का फैसला लिया गया, जिसका मकसद दिल्ली को साफ और हरा-भरा बनाना है | “स्वच्छ दिल्ली अभियान’ के तहत अगले तीन महीने तक दिल्ली में बड़े स्तर पर सफाई का काम होगा. इसमें सड़कों, गलियों, पार्कों और नालियों की सफाई पर खास ध्यान दिया जाएगा. ताकि मानसून में जलभराव की समस्या न हो. इस काम में पार्षद, अधिकारी, विधायक और नागरिक एजेंसियां मिलकर हिस्सा लेंगी. इस अभियान का लक्ष्य सिर्फ दिल्ली को सुंदर बनाना ही नहीं बल्कि यहां रहने वाले लोगों के जीवन को भी बेहतर करना है |

वहीं मेयर राजा इकबाल सिंह कहते हैं कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए दिल्ली नगर निगम के आयुक्त के साथ योजना बनाई गई है. वरिष्ठ अधिकारियों ने भी इसमें अपने सुझाव दिए हैं. ताकि अभियान को सही तरीके से लागू किया जा सके. नागरिक निकायों, अधिकारियों और लोगों के साथ मिलकर काम करने से दिल्ली की सफाई और पर्यावरण में बड़ा बदलाव आएगा |

मुकेश बंसल कहते हैं महापौर ने दिल्ली के लोगों से अपील की है कि वे इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें. उन्होंने कहा कि कचरे को सही तरीके से
निपटाने, सफाई से जुड़ी समस्याओं को बताने और स्वच्छता के लिए योगदान देने से यह अभियान सफल होगा. अगर सभी लोग साथ मिलकर काम करें, तो दिल्ली एक साफ और हरा-भरा शहर बन सकता है, जहां रहने वालों को अच्छी जिंदगी मिले | मुकेश बंसल कहते हैं बिना जनता के सहयोग के कोई भी अभियान कामयाब नहीं होता उन्होंने भी लोगो से जागरूक हो अभियान का हिस्सा बन अभियान को कामयाब बनाने का आग्रह किया |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here