Home दिल्ली-एनसीआर ब्लॉक स्तर पर जनता से जुड़े मुद्दे उठाए जा रहे मासिक बैठकों...

ब्लॉक स्तर पर जनता से जुड़े मुद्दे उठाए जा रहे मासिक बैठकों में : आदेश भारद्वाज

0
73
आदेश भारद्वाज
ब्लॉक स्तर पर जनता से जुड़े मुद्दे उठाए जा रहे मासिक बैठकों में : आदेश भारद्वाज

ब्लॉक स्तर पर जनता से जुड़े मुद्दे उठाए जा रहे मासिक बैठकों में : आदेश भारद्वाज

नई दिल्ली (सी.पी.एन.न्यूज़ ) : दिल्ली प्रदेश कांग्रेस में देवेंद्र यादव के आने के बाद हर महीने ब्लॉक और जिला स्तरीय बैठकों का बनाया गया पेटर्न लगातार जारी है। जिसके चलते इस माह की ब्लॉक बैठकों में भी प्रदेश के शीर्ष नेताओं की उपस्थिति बनी रही। करावल नगर जिला कांग्रेस के अंतर्गत आने वाली विभिन्न ब्लॉक बैठकों में करावल नगर जिला अध्यक्ष आदेश भारद्वाज के अलावा जिला प्रभारी, सभी विधान सभाओं के प्रभारी आदि ने ब्लॉक कार्यकर्ताओं, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर गंदे पानी की सप्लाई, टूटी सड़को और पुलिस सुरक्षा जैसे क्षेत्रीय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में प्रतिनिधियों ने गंदे पानी की आपूर्ति की शिकायत करते हुए कहा कि कई कॉलोनियों में नल से आने वाला पानी पीने योग्य नहीं है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी खतरे बढ़ रहे हैं।

उन्होंने बताया, “कई इलाकों में पानी की सप्लाई अनियमित है और जो आता है, वह दूषित होता है। इससे बच्चे और बुजुर्ग बीमार पड़ रहे हैं।” इसी तरह, टूटी गलियों और सड़कों की समस्या पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि ना सिर्फ बारिश के मौसम में बल्कि आज भी जलभराव और कीचड़ से महिलाओं और बुजुर्गों का आवागमन मुश्किल हो जाता है। क्योंकि सड़कें वर्षों से मरम्मत के इंतजार में हैं।

पुलिस की कमी को लेकर भी गंभीर चिंता व्यक्त की गई। प्रतिभागियों ने बताया कि कई क्षेत्रों में पुलिस गश्त कम होने से चोरी, छिनतई और महिलाओं की सुरक्षा संबंधी घटनाएं बढ़ रही हैं। एक कार्यकर्ता ने कहा, “पुलिस थानों में स्टाफ की कमी है, जिससे शिकायतों का निपटारा देरी से होता है। दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था चरमरा रही है। कांग्रेस नेताओं ने पार्टी संगठन की एकता और अखंडता पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता की आवाज रही है। इन सभी मुद्दों को हम हर बड़े मंच तक उठाएंगे। पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर इन समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करना होगा। संगठन की मजबूती ही हमारी ताकत है।

और इस तरह की बैठक दिल्ली कांग्रेस की सक्रियता का संकेत है, जहां हमारी पार्टी स्थानीय स्तर पर जनता से जुड़कर उनके मुद्दे उठाने की हरसंभव कोशिश कर रही है। इस मौके पर ऑब्जर्वर अश्वनी भारद्वाज, राम निवास राणा ,ब्लॉक अध्यक्ष खेमचंद सैनी, नेत्रपाल आर्य, सुजीत सिंह, रेखा रानी, मुनिराज त्यागी प्रदीप चौहान,बी.डी.शर्मा आदि लोगो ने अपने अपने विचार भी साझा किए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here