Home आमने सामने जन सुनवाई शिविरों से मिलेगा दिल्ली की जनता को लाभ : मुकेश...

जन सुनवाई शिविरों से मिलेगा दिल्ली की जनता को लाभ : मुकेश बंसल

0
190
मुकेश बंसल
जन सुनवाई शिविरों से मिलेगा दिल्ली की जनता को लाभ : मुकेश बंसल

जन सुनवाई शिविरों से मिलेगा दिल्ली की जनता को लाभ : मुकेश बंसल

शिविरों में जनता की समस्याओं का होगा मौके पर समाधान

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार लोगो की समस्याओं को ले बेहद गंभीर है जिसे ध्यान में रखते हुए सरकार नें दिल्ली के सभी जिलों में लोगो की समस्याओं के समाधान के लिए जनसुनवाई शिविर लगवाने शुरू कर दिए है | यह कहना है शाहदरा उत्तरी क्षेत्र नगर निगम वार्ड समिति के डिप्टी चेयरमैन मुकेश बंसल का |

मुकेश बंसल कहते हैं दिल्ली सरकार नें जिलाधिकारियों के नेतृत्व में साप्ताहिक जनसुनवाई शिविरों के माध्यम से जनता की शिकायतों का समाधान करना शुरू कर दिया है । मुकेश बंसल कहते हैं कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्देश के बाद अब सभी राजस्व जिलों में साप्ताहिक जन सुनवाई शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।इन शिविरों में नगर निगम, दिल्ली पुलिस, बिजली और विभिन्न विभागों के अधिकारी भाग लेते हैं।

मुकेश बंसल कहते है दिल्ली सरकार की योजना है इन शिविरों के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगो की समस्याओं का समाधान कराया जा सके | उन्होंने बताया ये शिविर सिर्फ सरकारी कार्यालयों तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि इन्हें स्कूलों, स्थानीय चौपालों और बैंक्वेट हॉल जैसे सामुदायिक स्थानों पर भी आयोजित किया जा रहा है, ताकि लोग अपनी समस्याओं और अपेक्षाओं को प्रस्तुत करते समय अधिक सहज महसूस कर सकें। जिलाधिकारियों के नेतृत्व में साप्ताहिक जन सुनवाई शिविरों का आयोजन नागरिकों की शिकायतों के सीधे समाधान के लिए किया जा रहा है, जबकि शिकायतों के निरंतर निवारण को सुनिश्चित करने के लिए हर समय लोक शिकायत निवारण एवं निगरानी प्रणाली (पीजीएमएस) सक्रिय है। अधिक सुगमता के लिए सरकारी कार्यालयों के बाहर शिकायत पेटियां रखी जा रही हैं, जिससे नागरिक आसानी से अपनी शिकायतें दर्ज करा सकें। इन शिविरों में राजस्व, दिल्ली जल बोर्ड, पीडब्ल्यूडी, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति,समाज कल्याण के साथ-साथ अन्य विभागों के अधिकारी भी भाग लेंगे ताकि लोगो की समस्याओं पर तत्काल सुनवाई हो सके |

मुकेश बंसल कहते हैं जिलाधिकारियों के नेतृत्व में साप्ताहिक जन सुनवाई शिविरों का आयोजन नागरिकों की शिकायतों के सीधे समाधान के लिए किया जा रहा है, जबकि शिकायतों के निरंतर निवारण को सुनिश्चित करने के लिए हर समय लोक शिकायत निवारण एवं निगरानी प्रणाली (पीजीएमएस) सक्रिय है। लोगो की अधिक सुगमता के लिए सरकारी कार्यालयों के बाहर शिकायत पेटियां रखी जा रही हैं, जिससे नागरिक आसानी से अपनी शिकायतें दर्ज करा सकें।

मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, इन शिविरों में राजस्व, दिल्ली जल बोर्ड, पीडब्ल्यूडी, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, समाज कल्याण, स्वास्थ्य, दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (डीयूएसआईबी), शिक्षा, सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण आदि विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त की जाती हैं। मुख्यमंत्री का मानना है कि ये केवल शिकायत निवारण शिविर नहीं हैं, ये लोगों की बात सुनने और त्वरित कार्रवाई करने की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। मुकेश बंसल कहते हैं जल्द ही ये शिविर जनता के बीच काफी लोकप्रिय हो जायेगें और लोगो की समस्या का समाधान भी तीव्रगति से होगा |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here