सफाई कर्मियों की समस्याओं पर किया गया विचार : संदीप कपूर
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : दिल्ली नगर निगम सफाई कर्मियों की समस्याओं को ले बेहद गंभीर है उनकी समस्याओं पर गौर करने के लिए जहां डेम्स के चेयरमैन,संदीप कपूर सप्ताह में एक बार अपने कार्यालय में समस्या सुनने के लिए बैठते है जहां कोई भी सफाई कर्मी उनसे आकर सीधे मिल सकता है वहीं वे अधिकारीयों के साथ भी कर्मचारियों की समस्या को ले बैठके करते रहते हैं |

दिल्ली नगर निगम के वार्डों में स्वच्छता कर्मचारियों की कमी दूर करने के लिए गठित कमेटी की बैठक में भी डेम्स कमेटी अध्यक्ष संदीप कपूर तथा साथ में डिप्टी चेयरमैन धर्मवीर भी शामिल रहे । संदीप कपूर नें बताया सभी वार्डों में कितने कर्मचारी कच्चे, पक्के ,लंबी छुट्टी वाले ,सस्पेंडेड ,दूसरे विभागों में अन्य कार्य करते हुए ऐसे सभी कर्मचारियों की लिस्ट बनाई जा रही है और आने वाले समय में सूची बनने के बाद इस पर निर्णय दिया जाएगा। डेम्स कमेटी के अध्यक्ष संदीप कपूर नें बताया प्रत्येक बुधवार की भांति चौथे बुधवार को जनसुनवाई के दौरान विभिन्न स्वच्छता कर्मचारियों से मिलना हुआ और उनकी समस्याओं का समाधान किया गया।
लगभग 150 कर्मचारी और उनके परिवार के सदस्य अपनी समस्याओं को लेकर डेम्स कमेटी अध्यक्ष के कक्ष में पहुंचें। अध्यक्ष संदीप कपूर ,उपाध्यक्ष धर्मवीर और अधिकारियों के साथ बैठकर कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान किया गया।



