सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

प्रियंका गांधी IIT-BHU में छात्रा के साथ छेड़छाड़ के मुद्दे पर बोलीं,पूछा- पैदल चलना क्या अब संभव नहीं

2 मिनट पढ़ें

IIT-BHU में छात्रा के साथ छेड़छाड़ के मुद्दे पर बोलीं प्रियंका गांधी, पूछा- पैदल चलना क्या अब संभव नहीं

Iit Bhu Case Priyanka Gandhi Vadra Posted On X On Issue Of Iit Bhu Girl  Case | IIT-BHU में छात्रा के साथ छेड़छाड़ के मुद्दे पर बोलीं प्रियंका गांधी,  पूछा- पैदल चलना

Varanasi में काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के परिसर में संचालित IIT-BHU में छात्रा के साथ कथित छेड़छाड़ के मामले में Priyanka Gandhi Vadra ने टिप्पणी की है.

उत्तर प्रदेश स्थित वाराणसी में काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के परिसर में संचालित आईआईटी बीएचयू की छात्रा के साथ कथित छेड़छाड़ के मामले पर एक ओर जहां छात्र आंदोलित हैं तो वहीं अब कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने राज्य सरकार पर सवाल उठाए हैं.

उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक पोस्ट में कई सवाल किए. कांग्रेस नेता ने लिखा- बनारस में IIT, BHU की एक छात्रा पर यौन आक्रमण हुआ है. कुछ देर पहले, विश्वविद्यालय-परिसर में, उस छात्रा के साथ ज़ोर-ज़बर्दस्ती और दिल दहला देने वाली हिंसा की गयी है. निर्लज्ज हमलावरों ने घटना का वीडियो भी बना लिया है. घटना के विरुद्ध आईआईटी के छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं.

प्रियंका गांधी ने लिखा- क्या अब बीएचयू-परिसर और IIT जैसे शीर्ष संस्थान भी सुरक्षित नहीं हैं? प्रधानमंत्री जी के निर्वाचन-क्षेत्र में एक छात्रा का अपने ही शिक्षण-संस्थान के भीतर निर्भय होकर पैदल चलना क्या अब संभव नहीं रहा? धिक्कार है.

छात्रों ने की ये मांगे

उधर, छात्रों के एक समूह ने बीएचयू प्रशासन से कुछ मांगे की है. उनका कहना है कि हमारी मांगें सामन्य हैं. बीएचयू के छात्रों ने मांग की है कि देर रात में बाहरी लोगों की गाड़ियां और उन्हें एंट्री न दी जाए. पूरे कैंपस में सेंट्रलाइज्ड सीसीटीवी सिस्टम लगाया जाए. इसके अलावा सीसीटीवी इंफ्रा को और बढ़ाया जाए. छात्रों की मांग है कि हालिया घटनाओं पर तत्काल प्रभाव से कानूनी एक्शन लिया जाए.

छात्रों के समूह द्वारा जारी किए गए मांग पत्र में दावा किया गया है कि आईआईटी बीएचयू की छात्रा के कपड़े फटे हुए थे और बाहरी लोगों ने उन्हें बंदूक के दम पर रोक कर रखा.छात्रों का दावा है कि सभी आरोपी हैदराबाद गेट से फरार हो गए.

छात्रों के समूह ने कहा है कि वह 2 नवंबर 2023 की सुबह 10 बजे से आईआईटी बीएचयू के निदेशक के दफ्तर के बाहर आंदोलित हैं. मांगें न माने जाने तक हम आंदोलित रहेंगे.

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *