सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

प्रियंका गांधी ने आरक्षण पर मोदी-शाह को दे दिया बड़ा चैलेंज! राहुल गांधी के बचाव में कह दी ये बात

2 मिनट पढ़ें
प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने आरक्षण पर मोदी-शाह को दे दिया बड़ा चैलेंज! राहुल गांधी के बचाव में कह दी ये बात

Advertisement

Maharashtra Assembly Elections : महाराष्ट्र चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी वाड्रा आज (16 नवंबर, 2024) शिरडी पहुंच गई हैं. यहां एक रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को चुनौती दे दी है. प्रियंका ने कहा कि वह (मोदी और शाह) मंच से खड़े होकर घोषणा करें कि वे जाति जनगणना करवाएंगे और आरक्षण पर 50 फीसदी की सीमा हटाएंगे.

प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा वाले कहते हैं कि मेरा भाई आरक्षण के खिलाफ है. वह व्यक्ति जो मणिपुर से मुंबई तक पैदल चला और न्याय की मांग की, उसके लिए ये कहते हैं कि वह आरक्षण के खिलाफ है, जबकि वह कन्याकुमारी से कश्मीर तक न्याय के लिए चला और जाति जनगणना की मांग की. भाजपा वाले झूठ बोलते हैं क्योंकि वे डरते हैं. वह बोलीं, “हम कैसे जानेंगे कि आरक्षण कैसे दिया जाए, अगर हमें नहीं पता कि किसकी कितनी आबादी है?”

‘पिछड़ा वर्ग को भूखा मार रहे पीएम मोदी’

वहीं बीते रोज (15, नवंबर, 2024) आरक्षण को लेकर कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने भी झारखंड में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा था, “महाराष्ट्र में हमारी सरकार थी, हमारी सरकार को गिराया गया.’’ वही जातिगत जनगणना को लेकर राहुल गांधी ने कहा, “नरेंद्र मोदी कहते हैं कि मैं पिछड़े वर्ग की इज्जत करता हूं और फिर उन्हें भूख भी मार देते हैं. जातिगत जनगणना से दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा.”

Advertisement

कब शुरू होगी नई राजनीति?

राहुल गांधी ने कहा, “हम पता लगाएंगे कि इस देश में किस वर्ग के कितने लोग हैं और फिर पता लगाएंगे कि हर क्षेत्र में किस वर्ग के कितने लोग हैं. कांग्रेस इस बात का पता लगाएगी कि देश का कितना धन किस वर्ग के हाथ में है और उसी दिन के बाद नई राजनीति शुरू हो जाएगी. कांग्रेस की सरकार जातिगत जनगणना तो करके दिखाएंगी. यह जो 50 फीसदी आरक्षण की दीवार बनी हुई है, इसे कांग्रेस तोड़कर दिखाएगी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *