सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Prithviraj Movie: रिलीज से पहले विवादों में घिरी अक्षय कुमार की फिल्म, करणी सेना ने मेकर्स से की नाम बदलने की मांग

3 मिनट पढ़ें
Prithviraj Movie: रिलीज से पहले विवादों में घिरी अक्षय कुमार की फिल्म, करणी सेना ने मेकर्स से की नाम बदलने की मांग

Prithviraj Movie: रिलीज से पहले विवादों में घिरी अक्षय कुमार की फिल्म, करणी सेना ने मेकर्स से की नाम बदलने की मांग

Advertisement

Prithviraj Movie: रिलीज से पहले विवादों में घिरी अक्षय कुमार की फिल्म, करणी सेना ने मेकर्स से की नाम बदलने की मांग

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पृथ्वीराज’ इस समय अपनी हर छोटी से छोटी बात के लिए सुर्खियां बटोर रही है। फिल्म की रिलीज में अब दो हफ्ते से भी कम का समय बचा हुआ है। रिलीज से पहले यह पीरियड ड्रामा फिल्म विवादों के घेरे में आ गई है। दरअसल करणी सेना अक्षय कुमार की इस फिल्म के टाइटल का लगातार विरोध कर रही है।

इससे पहले भी करणी सेना फिल्म में सम्राट पृत्वीराज के किरदार को लेकर अपनी चिंता जता चुकी है, लेकिन अब वह फिल्म के टाइटल में बदलाव की मांग कर रहे हैं। करणी सेना ता मानना है कि फिल्म के टाइटल में पृथवीराज चौहान के आगे सम्राट लगाना बहुत जरूरी है। करणी सेना के एक सदस्य सुरजीत सिंह राठौर का इस मांग पर कहना है कि ‘हमने यश राज फिल्म के सीईओ अक्षय विधान से मुलाकात की है, जिसके बाद उन्होंने यह वादा किया है कि फिल्म के नाम में बदलाव किया जाएगा।

Advertisement

हमारी इस मांग का सम्मान करने के लिए सहमत हो गए हैं

इस मुलाकात के बाद वह हमारी इस मांग का सम्मान करने के लिए सहमत हो गए हैं।’ लेकिन अभी इस फिल्म के टाइटल में हुए बदलाव की जनकारी किसी को नहीं है। सुरजीत सिंह राठौर का कहना है कि ‘अगर फिल्म के टाइटल में बदलाव नहीं किया गया होगा, तो पृथ्वीराज राजस्थान में रिलीज नहीं की जाएगी। हमने पहले ही राजस्थान में इस फिल्म को प्रदर्शित करने वालों को इस बारे में चेतावनी दे दी है।

टाइटल नहीं बदला तो नहीं होने देंगे मूवी रिलीस

अगर फिल्म का टाइटल सम्राट पृथ्वीराज चौहान नहीं किया जाता है, तो हम उन्हें राजस्थान में फिल्म दिखाने की अनुमति नहीं देंगे।’ फिल्म की बात करें तो पृथ्वीराज का निर्देशन चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने किया है। यह फिल्म यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी है। राजा पृथ्वीराज चौहान के जीवन पर आधारित इस फिल्म में अभिनेता अक्षय कुमार राजा पृथ्वीराज की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं, मानुषी छिल्लर राजकुमारी संयोगिता के किरदार से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म में अक्षय और मानुषी के अलावा सोनू सूद, संजय दत्त,आशुतोष राणा, मानव विज, साक्षी तंवर, ललित तिवारी भी अहम किरदार निभाते दिखाई देंगे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *