सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 1 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: कांग्रेस की महारैली से भाजपा, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार में मचा हड़कंप : विपिन शर्माDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूराCongress Rally: जनता के हक और न्याय की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस की महारैली : हाजी जरीफDelhi Pollution Action Plan: 5 से 20 नवंबर तक दिल्ली-NCR में निर्माण कार्यों पर पूरी रोक, पार्किंग शुल्क होगा दोगुनाHashim Baba Gang Shooter: दिल्ली में हाशिम बाबा गैंग के शूटर शिवम से पुलिस की मुठभेड़, दोनों तरफ से चलीं 7 गोलियांAzam Khan Arrest: रामपुर जेल से रिहा होते ही आजम खान को ED ने किया गिरफ्तार, रविवार सुबह कोर्ट में होगी पेशीINDIA Bloc Rally: रामलीला मैदान में रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले CJP प्रमुख अभिजीत दीपके, चुनावी मुद्दों पर हुई चर्चाMangolpuri Factory Fire: दिल्ली की जूता फैक्ट्री में भीषण आग से चार मजदूरों की मौत, दो घायल; पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

5 साल बाद दिल्ली को मिलेगी टेस्ट मैच की मेजबानी

2 मिनट पढ़ें

अगले साल चार टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया को भारत का दौरा करना है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से यह सीरीज दोनों टीमों के लिए महत्वपूर्ण होगी। इस सीरीज से फाइनल में पहुंचने वाली टीम का फैसला हो सकता है। फिलहाल ऑस्ट्रेलियाई टीम 70 पॉइंट पर्सेंटेज के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है। वहीं, भारतीय टीम 52.08 पॉइंट पर्सेंटेज के साथ चौथे स्थान पर है। दक्षिण अफ्रीका (60) दूसरे और श्रीलंका (53.33) तीसरे स्थान पर है। पॉइंट्स टेबल में शीर्ष की दो टीमें अगले साल फाइनल खेलेंगी।

भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज जिसे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी भी कहते हैं, अगले साल फरवरी-मार्च में प्रस्तावित है। हालांकि, अभी तारीखों और मेजबान शहर की घोषणा नहीं हुई है। अगले कुछ दिनों में इस पर फैसला हो सकता है। हालांकि, दिल्ली का अरुण जेटली स्टेडियम चार में से एक टेस्ट मैच की मेजबानी कर सकता है। ऐसा हुआ तो पांच साल बाद अरुण जेटली स्टेडियम टेस्ट मैच की मेजबानी करेगा।

बाकी तीन टेस्ट मैचों के लिए अहमदाबाद, धर्मशाला और चेन्नई ने दावेदारी पेश की है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज भारत के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से पहले आखिरी टेस्ट सीरीज होगी। भारत को फाइनल के लिए क्वालिफाई करने के लिए ऑस्ट्रेलिया को 4-0 से हराना भी पड़ सकता है। फिलहाल यह सीरीज चार टेस्ट मैचों की है, लेकिन अगले एफटीपी साइकिल से भारत और ऑस्ट्रेलिया पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेंगी।

बीसीसीआई के रोटेशन फॉर्मूला के हिसाब से दिल्ली को एक टेस्ट मैच की मेजबानी मिलेगी, क्योंकि कोविड के समय यहां कोई मैच नहीं खेला गया था। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि दिल्ली भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे टेस्ट मैच की मेजबानी कर सकता है। इस पर फैसला मीटिंग के बाद लिया जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *