सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 6 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
1984 Sikh Riots: 84 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुआ विचार-विमर्श : निर्मल जैनFood Adulteration: मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना बताता है कि जनता की सेहत को लेकर कितनी गंभीर है सरकार : प्रवीण निमेषChhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंहDevendra Fadnavis Challenge: राहुल गांधी को देवेंद्र फडणवीस की खुली चुनौती, बोले- आप 1 हजार लोग लाएंगे तो हम 1 लाख लेकर आएंगेJantar Mantar Protest: प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, दिल्ली पुलिस ने पूछे करीब 70 सवालIndia vs Sri Lanka ODI: दिल्ली में नहीं होगा भारत-श्रीलंका का पहला वनडे, 13 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा मुकाबला, BCCI ने बदला वेन्यूExtortion Threat: दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 20 करोड़ की रंगदारी, अस्पताल मालिक को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज की FIRDelhi Building Collapse: दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढही, दो लोगों की मौत, कई के मलबे में दबे होने की आशंका

फ्लॉप फिल्में देने के बाद भी डिमांड में प्रभास, ‘कल्कि 2898 एडी’ के लिए वसूले 150 करोड़, दीपिका पादुकोण को मिली महज इतनी रकम

3 मिनट पढ़ें

Oplus_131072

फ्लॉप फिल्में देने के बाद भी डिमांड में प्रभास, ‘कल्कि 2898 एडी’ के लिए वसूले 150 करोड़, दीपिका पादुकोण को मिली महज इतनी रकम

‘कल्कि 2898 एडी’ के लिए सभी स्टार्स ने करोड़ों की फीस वसूली है. फिल्म में लीड रोल निभाने वाले एक्टर प्रभास की फीस लीड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण से करीब 8 गुना ज्यादा है.

‘कल्कि 2898 एडी’ का दर्शकों को लंबे समय से इंतजार है. फिल्म की रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है लेकिन स्टारकास्ट का फर्स्ट लुक रिवील हो गया है. फिल्म में प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन, कमल हासन और दिशा पाटनी जैसे स्टार्स दिखाई देने वाली है. इस फिल्म के लिए सभी स्टार्स ने करोड़ों की फीस वसूली है.

प्रभास फिल्म में लीड रोल निभाने वाले हैं. इस फिल्म के लिए एक्टर ने करोड़ों की रकम वसूली है. प्रभास आमतौर पर अपनी फिल्मों के लिए 100 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं. इससे पहले उनकी दो फिल्में ‘आदिपुरुष’ और ‘राधे श्याम’ फ्लॉप साबित हुईं. इसके बावजूद नवभारत की रिपोर्ट की मानें तो फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ के लिए उन्हें 50 प्रतिशत ज्यादा फीस मिली और उन्होंने 150 करोड़ रुपए चार्ज किए.

प्रभास के मुकाबले बेहद कम है दीपिका की फीस

‘कल्कि 2898 एडी’ में दीपिका पादुकोण लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आने वाली हैं. हालांकि लीड एक्टर प्रभास के मुकाबले में उनकी फीस बेहद कम है. रिपोर्ट्स की मानें तो आखिरी फिल्म ‘फाइटर’ के लिए एक्ट्रेस ने 15 करोड़ रुपए चार्ज किए थे. वहीं ‘कल्कि 2898 एडी’ के लिए उन्होंने 20 करोड़ रुपए बतौर फीस लिए हैं.

बिग बी ने भी वसूले करोड़ों

अमिताभ बच्चन भी ‘कल्कि 2898 एडी’ का हिस्सा हैं. वे फिल्म में अश्वत्थामा का रोल निभाने वाले हैं. पिछले दिनों ही फिल्म से उनका फर्स्ट लुक सामने आया था और अब उनकी फीस का खुलासा भी हो गया है. कहा जा रहा है कि बिग बी ने फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ में अश्वत्थामा का किरदार निभाने के लिए 18 करोड़ रुपए चार्ज किए हैं.

इतनी है कमल हासन और दिशा पाटनी की फीस

‘कल्कि 2898 एडी’ में कमल हासन का कैमियो होगा. ऐसे में एक्टर ने फिल्म के लिए 20 करोड़ रुपए लिए हैं. वहीं दिशा पाटनी भी ‘कल्कि 2898 एडी’ में दिखाई देंगी. इस फिल्म के लिए दिशा ने महज 2 करोड़ रुपए फीस ली है. एक्ट्रेस आखिरी बार सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म ‘योद्धा’ में नजर आई थीं और इस फिल्म के लिए भी एक्ट्रेस ने इतनी ही रकम चार्ज की थी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *