Home आमने सामने अटल कैंटीन शुरू होने से मिलेगा गरीब जनता को सस्ता भोजन :...

अटल कैंटीन शुरू होने से मिलेगा गरीब जनता को सस्ता भोजन : बिन्नी वर्मा

0
163
बिन्नी वर्मा
अटल कैंटीन शुरू होने से मिलेगा गरीब जनता को सस्ता भोजन : बिन्नी वर्मा

अटल कैंटीन शुरू होने से मिलेगा गरीब जनता को सस्ता भोजन : बिन्नी वर्मा

भाजपा सरकार नें किया एक और वादा पूरा

– हर्ष भारद्वाज –

नई दिल्ली ,भारतीय जनता पार्टी जो कहती है उसे पूरा करके दिखाती है यह कहना है भारतीय जनता पार्टी नवीन शाहदरा जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष बिन्नी वर्मा का | बिन्नी वर्मा कहती हैं विधानसभा चुनावों के दौरान भाजपा नें जनता से जो वादे किये थे उन्हें एक-एक करके पूरा किया जा रहा है | लोगो को उनके घरों के पास आयुष्मान आरोग्य केंद्र उपलब्ध कराए गए ,अस्पतालों में बिस्तरों को बढ़ाया गया ,टूटी सडकों की युद्ध स्तर पर मरम्मत करायी गई ,प्रदूष्ण से निपटने के लिए सरकार नें कई योजनायें बनाई ,स्कूलों में आधुनिक सुविधाओं की शुरुवात की |

इसी तरह चुनाव के दौरान भाजपा नें जरुरतमन्द लोगो के भोजन के लिए बेहद ही कम दाम पर अटल कैंटीन शुरू करने का वायदा किया था जिसे स्व.प्रधानमन्त्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मशताब्दी के मौके पर शुरू कर दिया गया | बिन्नी वर्मा कहती है दिल्ली में 25 दिसम्बर से अटल कैंटीन की शुरुआत हो गई है दिल्ली सरकार ने गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के मौके पर पूरे राष्ट्रीय राजधानी में 45 अटल कैंटीन शुरू चुनाव के दौरान किया अपना वायदा पूरा कर दिया है | बाकी बची 55 अटल कैंटीन आने वाले दिनों में शुरू हो जायेगी अटल कैंटीन में केवल 5 रुपए में खाना मिलेगा, बिन्नी वर्मा कहती हैं इस पहल का मकसद पूरे शहर के निवासियों को किफायती और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना है. ये कैंटीन खास तौर पर दिहाड़ी मजदूरों, श्रमिकों और कम आय वाले परिवारों के लिए शुरू की जा रही हैं, जिन्हें नियमित भोजन का खर्च उठाने में मुश्किल होती है या जो लोग घरों में खाना बनाने में असमर्थ है उनके लिए यह योजना वरदान साबित होगी |

बिन्नी वर्मा कहती है अटल कैंटीन की लोगो को बड़ी बेसब्री से इंतजार थी और अब इनके खुलने से लोगो में ख़ुशी की लहर है खासतौर से बेघर लोग,जरुरतमन्द लोग ,झुग्गियों में रहने वाले गरीब लोग ,दिहाड़ी मजदूर ,पटरियों पर रहने वाले लोगों के लिए यह योजना किसी वरदान से कम नहीं होगी | और वह भी उनके घरों या ठिकानों के आसपास | प्रत्येक अटल कैंटीन में दिन में दो बार भोजन मिलेगा. इसमें दाल और चावल, रोटी और सब्जियां शामिल होंगी. उम्मीद है कि यह रोजाना लगभग एक हजार लोगों को खाना खिलाएगी, सरकार इस कार्यक्रम को सब्सिडी देगी ताकि कीमत 5 रुपए प्रति भोजन जो तय किया गया है वही रहे | उल्लेखनीय है कि मार्च 2025 में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने पहले बजट में 100 अटल कैंटीन खोलने की घोषणा की. इसके लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया था इसके पहले चरण में 45 कैंटीन शुरू की गई है जल्द ही बाकी भी हो जायेगी |

बिन्नी वर्मा कहती है रेखा गुप्ता सरकार हर गरीब को उसके घर के नजदीक स्वास्थ्य सेवा,शिक्षा तथा भोजन देने की योजना पर काम कर रही है | सभी कैंटीनों में रोजाना एक जैसा ही भिजन बनेगा , जिसमें दाल-चावल, रोटी और सब्ज़ी शामिल होंगे. इन कैंटीनों में आधुनिक रसोई, एलपीजी आधारित खाना पकाने की व्यवस्था, औद्योगिक आरओ जल संयंत्र आदि जैसी सुविधाएं उपलब्ध रहने वाली हैं . पारदर्शिता और संचालन सुनिश्चित करने के लिए डिजिटल टोकन प्रणाली, सीसीटीवी निगरानी और नियमित ऑडिट की व्यवस्था की गई है. इसके अतिरिक्त, भोजन और कच्चे माल की गुणवत्ता की नियमित जांच एफएसएसएआई और एनएबीएल-मान्यता प्राप्त प्रयोगशालाओं द्वारा की जाएगी, ताकि नागरिकों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जा सके | बिन्नी वर्मा कहती है जो खाने की प्लेट करीब तीस रूपये में पड़ेगी उसमे से करीब 25 रूपये सरकार वहन करेगी जबकि जनता से मात्र पांच रूपये ही लिए जायेगें | बिन्नी वर्मा कहती हैं इस योजना से दिल्ली के हजारों लोगो को सस्ता एवं बढिया भोजन मिला करेगा |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here