सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

दीपावली के बाद भी प्रदूषण के स्तर में नहीं आ रही कमी : मुकेश बंसल

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

दीपावली के बाद भी प्रदूषण के स्तर में नहीं आ रही कमी : मुकेश बंसल

 

  * दिल्ली सरकार है इसके लिए जिम्मेदार

         – शिवा कौशिक –

Advertisement

नई दिल्ली ,दिल्ली की प्रदूषित हवा में कोई सुधार नहीं हो रहा है। हवा बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गई है। गुरुवार को दिल्ली का एक्यूआई 390 रहा। वहीं शुक्रवार की सुबह यह आंकड़ा 450 पहुंच गया। दिल्ली की इस प्रदूषित हवा के विषय पर हमने कर्दमपुरी वार्ड के निगम पार्षद मुकेश बंसल से की  बातचीत,  मुकेश बंसल ने कहा की मुझे अफसोस होता है यह देख कर की दिल्ली सरकार ने और जो बड़े बड़े वकील है, उन्होंने दिल्ली की इस बुरी हालत पर अपनी आंखें मीच रखी है।

मुकेश बंसल ने आगे कहा की आप मुझे यह बात बताइए की हमारी क्या गलती है जो आज हम अपनी गाड़ी सड़क पर चला तक नहीं सकते, बीएस 4 इंजन की डीजल गाड़ी है दस साल उसकी वैधता है, दिल्ली की प्रदूषित हवा को देखते हुए मौजूदा समय पर उस पर प्रतिबंध लगा हुआ है। मुकेश बंसल ने  कहा आज दिल्ली की इस बुरी हालत की जिम्मेदार दिल्ली सरकार है क्योंकि समय रहते दिल्ली सरकार ने प्रदूषण को रोकने के लिए कोई भी उचित कदम नहीं लिए।

दिल्ली सरकार की आरोप प्रत्यारोप की राजनीति की वजह से आज दिल्ली की जनता की जान पर बात आ गई है क्योंकि दिल्ली की हवा का स्तर जहरीला हो गया है। मुकेश बंसल ने आगे कहा की अब तो दिवाली को भी समय हो गया है और अब तो पटाखे भी नहीं जल रहे तो फिर अब प्रदूषण का स्तर कम क्यों नहीं हो रहा है? दिल्ली सरकार इस सवाल का जवाब दे। दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार ने सिर्फ अपनी नाकामी को छुपाने के लिए पटाखों पर प्रतिबंध लगाया और अब बीएस 3 पेट्रोल और बीएस 4 डीजल की गाड़ियों पर प्रतिबंध लगा दिया है।

मुकेश बंसल ने आगे कहा की दिल्ली सरकार ने अपने 8 से 9 वर्षों के कार्यकाल में एक भी ऐसा कार्य नहीं किया जिससे प्रदूषण को कम किया जा सके ताकि दिल्ली की जनता सुबह एक अच्छी हवा में मॉर्निंग वॉक कर सके और अच्छे वातावरण में रह सके। मुकेश बंसल ने कहा  आज दिल्ली की जो भी हालत है इसकी जिम्मेदार सिर्फ और सिर्फ अरविंद केजरीवाल शासित आम आदमी पार्टी की सरकार है और दिल्ली में बढ़ता प्रदूषण उनकी सबसे बड़ी नाकामी है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *