आने वाले समय में होगा दिल्ली में प्रदूषण कम : संदीप कपूर
पिछली सरकार नें नहीं किया कुछ
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : दिल्ली में आज जो प्रदूष्ण की हालत है उसके लिए पिछली आम आदमी पार्टी की सरकार जिम्मेदार है क्योंकि उस सरकार नें अपने शासन के 11 सालों में प्रदूष्ण से निपटने की कोई योजना नहीं बनाई | यह कहना है दिल्ली नगर निगम डेम्स कमेटी के चेयरमैन संदीप कपूर का | संदीप कपूर कहते हैं आप पार्टी की सरकार नें ना तो हरित दिल्ली अभियान चलाया और ना ही प्रदूष्ण की रोकथाम के लिए कोई योजना बनाई जिसका नतीजा यह हुआ कि दिल्ली लगातार जहरीली बनती चली गई | संदीप कपूर कहते हैं राजधानी दिल्ली में अब ट्रिपल इंजन की सरकार है वे कहते हैं दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार जहां इस ओर नई-नई योजनायें बना रही है वहीं नगर निगम भी प्रदूष्ण के खिलाफ सडकों पर उतरी हुई है |
इस लड़ाई में केंद्र सरकार भी दिल्ली सरकार तथा दिल्ली नगर निगम की मदद कर रही है | संदीप कपूर कहते हैं हालात इतने ज्यादा खराब हैं कि उन्हें सामान्य बनाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ रही है और हमे उम्मीद है परिणाम अच्छे मिलेगें लेकिन उसमे कुछ समय लग सकता है हो सकता है साल डेढ़ साल भी लग जाए | संदीप कपूर कहते हैं दिल्ली के इतिहास में पहली बार रिंग रोड की धुलाई की गई जिसके लिए बाकायदा अभियान शुरू किया गया जिसमें खुद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उनके मंत्री सभी शामिल हुए | संदीप कपूर नें कहा कि रिंग रोड पर इन स्प्रिंकलर गाड़ियों के जरिए रेगुलर इंटरवल पर सड़क की धुलाई की जा रही है, जिससे धूल और पॉल्यूशन कम करने में मदद मिल रही है। यह पहल एयर क्वालिटी को बेहतर बनाने की दिशा में एक असरदार कदम है और नागरिकों को साफ माहौल देने के सरकार के पक्के इरादे को भी दिखाता है। प्रदूषण को कम करने के लिए बिजली के खंभों पर मिस्ट स्प्रे लगाने का काम चल रहा है जो कि बड़ी संख्या में लगाये भी जा चुके है |
संदीप कपूर कहते हैं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली में स्वच्छता और प्रदूषण नियंत्रण को लेकर लगातार काम हो रहा है और हम सभी मिलकर इस प्रयास को और मजबूत बना सकते हैं। दिल्ली की हवा हम सबकी सेहत से सीधे जुड़ी है। इसमें आपकी सहभागिता और जागरूकता भी हमारे लिए बेहद जरूरी है। संदीप कपूर कहते हैं दिल्ली नगर निगम भी इस ओर जमीनी स्तर पर काम कर रही है |



