सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

अमित शाह का कांग्रेस पर निशाना “ये पार्टियां तो भ्रष्टाचार के मामले में 3G और 4G हैं…”, “ये पार्टियां तो भ्रष्टाचार के मामले में 3G और 4G हैं..

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

“ये पार्टियां तो भ्रष्टाचार के मामले में 3G और 4G हैं…”, “ये पार्टियां तो भ्रष्टाचार के मामले में 3G और 4G हैं…”, गृहमंत्री अमित शाह ने DMK और कांग्रेस पर साधा निशाना ने DMK और कांग्रेस पर साधा निशाना

अमित शाह ने कहा कि मारन परिवार (डीएमके का) दो पीढ़ियों से भ्रष्टाचार कर रहा है. करुणानिधि परिवार तीन पीढ़ियों से भ्रष्टाचार कर रहा है. गांधी परिवार 4जी है. राहुल गांधी चौथी पीढ़ी हैं और चार पीढ़ियों से वे सत्ता का आनंद ले रहे हैं.

गांधी परिवार 4जी है

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को वंशवाद की राजनीति और कथित भ्रष्टाचार (Corruption) को लेकर कांग्रेस और डीएमके पर निशाना साधा और उन्हें ‘2जी, 3जी, 4जी’ पार्टियां बताते हुए तंज किया. उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में समय आ गया है कि इन्हें उखाड़ फेंका जाए और किसी धरती पुत्र को यहां की सत्ता दी जाए. शाह ने कहा कि कांग्रेस और डीएमके 2जी, 3जी, 4जी पार्टियां हैं. मैं 2जी (स्पेक्ट्रम आवंटन घोटाले) की बात नहीं कर रहा हूं. 2जी का मतलब दो पीढ़ियां, 3जी का मतलब तीन पीढ़ियां और 4जी का मतलब चार पीढ़ियां हैं.

शाह ने कहा कि मारन परिवार (डीएमके का) दो पीढ़ियों से भ्रष्टाचार कर रहा है. करुणानिधि परिवार तीन पीढ़ियों से भ्रष्टाचार कर रहा है. गांधी परिवार 4जी है. राहुल गांधी चौथी पीढ़ी हैं और चार पीढ़ियों से वे सत्ता का आनंद ले रहे हैं.

तमिलनाडु की सत्ता ‘धरती के लाल’ को दी जाए.

Advertisement

भाजपा नीत राजग सरकार के नौ साल की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए एक जनसभा अनुच्छेद 370 को निरस्त करने का विरोध करने के लिए केंद्र में दो विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा और कश्मीर को भारत के साथ एक झटके में जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की.

उन्होंने कहा कि समय आ गया है क और तमिलनाडु की सत्ता ‘धरती के लाल’ को दी जाए. अमित शाह ने भीड़ से पूछा कि क्या अनुच्छेद 370 को हटाया जाना चाहिए था या नहीं? शाह ने कहा कि डीएमके और कांग्रेस दोनों ने ही कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाए जाने का विरोध किया था.

 

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *