सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

BJP नेता की मौत पर राजनीति गरमाई,चिराग बोले- CM बताएं कि कार्यकर्ता का क्या कसूर है?

2 मिनट पढ़ें

BJP नेता की मौत पर राजनीति गरमाई, चिराग बोले- CM बताएं कि कार्यकर्ता का क्या कसूर है?

लाठीचार्ज से बीजेपी के कार्यकर्ता की मौत के बाद बिहार की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गया है. वहीं, इस पर कई राजनीतिक दिग्गजों ने बयान दिया.

राजधानी पटना की सड़कों पर पुलिस के लाठीचार्ज से बीजेपी नेता विजय सिंह (BJP leader Vijay Singh) की गुरुवार की मौत हो गई. इस घटना बाद बिहार की राजनीति गरमा गई है. विपक्ष के तमाम नेता नीतीश सरकार (Nitish Kumar) पर हमला बोल रहे हैं. इसको लेकर बीजेपी सांसद गोपाल जी ठाकुर (Gopal Ji Thakur) ने कहा कि विधानसभा मार्च के दौरान पुलिस ने जहानाबाद के बीजेपी के जिला महामंत्री विजय सिंह पर लाठीचार्ज किया, जिससे उनकी मौत इलाज के दौरान पीएमसीच में हो गई. घटना के लिए नीतीश सरकार जिम्मेदार है. वहीं, इस घटना पर एलजेपी रामविलास के अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि सत्ता के अहंकार में चूर मुख्यमंत्री की पुलिस ने बिहारियों के हक और अधिकार के लिए लड़ रहे बीजेपी के निहत्थे कार्यकर्ता की जान ले ली. बताएं न नीतीश कुमार कि इन कार्यकर्ताओं का क्या कसूर है? यह बिहार में अघोषित आपातकाल नहीं है तो और क्या है?

पीएमसीएच में बीजेपी के कई नेता भर्ती हैं

बीजेपी सांसद गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि कई नेता, कार्यकर्ता घायल हुए हैं. शिक्षक अभ्यर्थियों किसान सलाहकारों की पुलिस पिटाई कर रही थी. आज बीजेपी नेता विजय सिंह को पीटकर हत्या कर दी. जिला प्रशासन का यह कहना है कि लाठीचार्ज से मौत नहीं हुई, यह झूठ है. वहीं, पीएमसीएच में बीजेपी के कई नेता भर्ती हैं.

CM नीतीश पर चिराग का हमला

वहीं, चिराग पासवान नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि पहले छात्र फिर शिक्षक अभ्यर्थी और बुधवार को किसान सलाहकारों के बाद आज भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज करना नीतीश कुमार के तानाशाही रवैया को दर्शाता है. मुख्यमंत्री यह दुखद व बेहद शर्मनाक है कि जो अपने अधिकार की मांग कर रहे हो उन पर आप लाठियां चलवाते हैं. विधायकों को सदन से बाहर फेंकवाते हैं. क्या आपके पास हर समस्या का समाधान सिर्फ लाठी है? यह महाजंगलराज नहीं तो और क्या है?

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *