सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

कंगना के सियासी बोल, कहा – राजस्थान में ऐसी सरकार लाओ जो हिंसा कंट्रोल कर सके

2 मिनट पढ़ें
कंगना के सियासी बोल, कहा - राजस्थान में ऐसी सरकार लाओ जो हिंसा कंट्रोल कर सके

कंगना के सियासी बोल, कहा - राजस्थान में ऐसी सरकार लाओ जो हिंसा कंट्रोल कर सके

Advertisement

बुल्डोजर, बीजेपी, क्राइम, यह कुछ ऐसे शब्द हैं, जो इन दिनों देश में हर कहीं सुनाई दे रहे हैं. बॉलीवुड स्टार्स भी इनसे अछूते नहीं हैं और वे भी बुल्डोजर राजस्थान में लाने की बात कर रहे हैं. ऐसा ही इशारा बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने जयपुर के राजमंदिर में अपनी मूवी ‘धाकड़’ के प्रमोशन और गाना लॉन्च के दौरान किया. उन्होंने राजनीति में आने के सवाल पर कहा, ‘मुझे नहीं पता, अभी तो मेरा ऐसा प्लान नहीं है. मैं अच्छे प्रोजेक्ट्स लेकर बैठी हूं. अब मुझे अच्छे रोल मिल रहे हैं. अच्छा टाइम आया है. हालांकि राजनेता की बायोपिक की है और मुझे अंदाजा हो गया है कि वो भी एक करियर है. उसके दांव-पेंच और बारीकियां सीखी हैं. वो एक अलग स्ट्रगल है. एक अलग करियर हो सकता है।

घुमा-फिरा कर बीजेपी, मोदी और योगी की ओर किया इशारा

कंगना रनौत ने कहा कि पहले मैं फिल्मों में कुछ अलग करना चाहती हूं उनके साथ एक्टर अर्जुन रामपाल भी मौजूद थे कंगना ने पॉलिटिक्स पर खूब बात की और क्राइम मिटाने पर कहा, ‘ऐसी गवर्नमेंट राजस्थान में भी लाओ, जो क्राइम मिटाए.’ उन्होंने देश में चल रहे बुल्डोजर पर बात की और कहा कि बुल्डोजर ले आएं तो सब ठीक हो जाएगा. उन्होंने साफ तो कुछ नहीं कहा, लेकिन घुमा-फिरा कर बीजेपी, मोदी और योगी की ओर इशारा जरूर किया. कंगना रनौत ने ट्विटर पर विवादित बयान लिखने पर कहा, ‘मेरी बातें नेगेटिव लोगों को नेगेटिव और पॉजिटिव लोगों को पॉजिटिव लगती है. मैं दो साल से मूवी की तैयारी के साथ ही नेगेटिव के लिए नेगेटिव और पॉजिटिव के लिए पॉजिटिव लिख रही थी.’ उन्होंने ट्विटर पर बैन को लेकर कहा, ‘उनके हिसाब से मैं सोसायटी के लिए खतरा हूं. हां अगर अब एलन मस्क मुझे फिर से मौका देंगे तो मैं ट्विटर पर अपनी बात रखूंगी, लेकिन फिलहाल के लिए तो मैं खतरा हूं।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *