सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमानDhanteras Gold Silver Sales: धनतेरस पर 66 हजार करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान, महंगे सोने के बीच हल्के गहनों और सिक्कों की बढ़ी मांगBahraich Smack Seizure: भारत-नेपाल सीमा पर 41 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 15 लाख रुपये बताई गई कीमतCBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

पुलिस को अमृतपाल सिंह का देश की राजधानी की तरफ रवाना होने का शक, अलर्ट हुई दिल्ली पुलिस

2 मिनट पढ़ें

भगोड़े अमृतपाल सिंह का देश की राजधानी की तरफ रवाना होने का शक, अलर्ट पर दिल्‍ली पुलिस

अमृतपाल सिंह के दिल्ली की तरफ रवाना होने का शक है. बस के अलावा किसी अन्य वाहन के जरिए अमृतपाल का दिल्ली बॉर्डर में घुसने का पंजाब पुलिस ने शक जताया है.

अमृतपाल सिंह पिछले सात दिन से फरार

खालिस्‍तान समर्थक भगोड़ा अमृतपाल सिंह पिछले सात दिन से फरार है. पंजाब पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अमृतपाल सिंह के दिल्ली की तरफ रवाना होने का शक है. बस के अलावा किसी अन्य वाहन के जरिए अमृतपाल का दिल्ली बॉर्डर में घुसने का पंजाब पुलिस ने शक जताया है. ऐसे में दिल्ली पुलिस भी अमृतपाल को लेकर अलर्ट हो गई है. पुलिस सूत्रों की मानें तो अमृतपाल ने पंजाब से हरियाणा तक पहुंचने में चार बार अपना हुलिया बदला. यही वजह रही कि वो पुलिस को चकमा दे गया. पंजाब पुलिस के मुताबिक़, अमृतपाल की आख़िरी लोकेशन हरियाणा ही पता चली थी और अब वह देश की राजधानी के प्रवेश करने की फिराक में है.

अमृतपाल सिंह 18 तारीख़ को पंजाब पुलिस को हुलिया और गाड़ियां बदल चकमा देकर गांव की गलियों से हरियाणा 19 मार्च की सुबह पहुंचा. यहां वह रात को शाहबाद हरियाणा में रुका. बलजीत कौर पप्पलप्रीत को ढाई साल से जानती थी. बलजीत कौर को पता था कि अमृतपाल फ़रार है फिर भी उसने अमृतपाल को पनाह दी. हरियाणा के कुरुक्षेत्र शाहबाद क़स्बे का सीसीटीवी फ़ुटेज सामने आया है, जिसमें अमृतपाल काला छाता लेकर जाता नजर आ रहा है, जिसके पीछे कई राज्‍यों की पुलिस लगी हुई है

अमृतपाल सिंह की तलाश में जुटी पंजाब पुलिस का कहना है कि उन्होंने अब तक 207 लोगों को हिरासत में लिया है, जिसमें से सिर्फ़ 30 को गिरफ़्तार किया जाएगा. अन्‍य सभी को चेतावनी देकर छोड़ दिया जाएगा. पुलिस अमृतपाल के कुछ साथियों को गिरफ्तार कर असम की जेल में भी भेज चुकी है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *