Home दिल्ली-एनसीआर जहांगीरपुरी में पुलिस-पब्लिक मीटिंग का हुआ आयोजन : एम.एल.भास्कर

जहांगीरपुरी में पुलिस-पब्लिक मीटिंग का हुआ आयोजन : एम.एल.भास्कर

0
159
एम.एल.भास्कर
जहांगीरपुरी में पुलिस-पब्लिक मीटिंग का हुआ आयोजन : एम.एल.भास्कर

जहांगीरपुरी में पुलिस-पब्लिक मीटिंग का हुआ आयोजन : एम.एल.भास्कर

* जनता ने कहा कि रात को बढ़ाई जाये पुलिस गश्त

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके जे ब्लॉक में पुलिस-पब्लिक मीटिंग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जहांगीरपुरी आई एण्ड जे ब्लॉक आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष एमएल भास्कर की अध्यक्षता में किया गया। इस मौके पर महिंद्रा पार्क थाने के एडिशनल एसएचओ हरकेश मीणा के अलावा कई पुलिस अधिकारी व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। मीटिंग में मौजूद स्थानीय निवासी जितेन्द्र ढीका ने भी क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था किस प्रकार से और अधिक बेहतर हो सकती है। इस पर अपने विचार रखें।

 एम.एल.भास्कर
जहांगीरपुरी में पुलिस-पब्लिक मीटिंग का हुआ आयोजन : एम.एल.भास्कर

आरडब्ल्यूए अध्यक्ष एमएल भास्कर ने एडिशनल एचएचओ सहित पुलिस अधिकारियों का स्वागत किया। इस मौके पर वहां पर मौजूद लोगों ने बताया कि इस प्रकार की बैठक जहांगीरपुरी में अधिक से अधिक होनी चाहिए। जिससे की कानून व्यवस्था और अधिक ठीक हो सके। लोगों ने पुलिस अधिकारियों से मांग कि है कि रात में पुलिस पट्रोलिंग को बढ़ोया जाये। जिससे की रात को जो असामाजिक तत्व घूम रहे है। उन पर लगाम लग सके। एडिशनल एचएचओ हरिकेश मीणा ने जनता की समस्याओं को ध्यान से सुना और कहा कि आपकी सभी समस्याएं नोट कर ली गई है, जल्द ही आपको क्षेत्र में बदलाव देखने को मिलेगा, सुरक्षा व्यवस्था पहले से बेहतर मिलेगी। इस मौके पर कई गणमान्य लोगों ने भी अपने विचार रखें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here