जहांगीरपुरी में पुलिस पब्लिक मीटिंग आयोजित : एम.एल.भास्कर
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन आई एवं जे ब्लॉक, जहांगीरपुरी के अध्यक्ष डॉ. एम. एल. भास्कर के नेतृत्व में क्षेत्र में एक पुलिस–पब्लिक मीटिंग का आयोजन किया गया। इस बैठक में आई एवं जे ब्लॉक के सैकड़ों क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में थाना महेंद्र पार्क के अतिरिक्त एस.एच.ओ. अरविंद जी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
मीटिंग में उपस्थित लोगों ने क्षेत्र में सक्रिय असामाजिक तत्वों, नशे के अवैध कारोबार एवं छीना-झपटी की घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए पुलिस प्रशासन से सख़्त एवं प्रभावी कार्रवाई की मांग की। क्षेत्रवासियों ने पुलिस प्रशासन से इन समस्याओं पर शीघ्र कार्रवाई करने की अपील की।

बैठक को संबोधित करते हुए अतिरिक्त एस.एच.ओ. अरविंद जी ने कहा कि पुलिस इन सभी मामलों को गंभीरता से संज्ञान में लेकर शीघ्र उचित कार्रवाई करेगी तथा क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। इस अवसर पर डॉ. एम. एल. भास्कर के अलावा रेज़िडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के संरक्षक भाई जितेंद्र ढिका, कोषाध्यक्ष श्री रविंद्र गुप्ता, उपाध्यक्ष संजय बागड़ी, बाबी, अनीश भाई, रोशन भाई, आशा मंगला, अरुण कुमार, रमेश बागड़ी, प्रेम एलाबादी, बाबूद्दीन, मास्टर शरीफ, राम शर्मा, तीरथ राज यादव सहित सैकड़ों नागरिक उपस्थित रहे।



