Home दिल्ली-एनसीआर पुलिस और ट्रिपल इंजन सरकार रही नाकाम एक्यूआई पहुंचा चार सौ पार...

पुलिस और ट्रिपल इंजन सरकार रही नाकाम एक्यूआई पहुंचा चार सौ पार : भीष्म शर्मा

0
43
भीष्म शर्मा
पुलिस और ट्रिपल इंजन सरकार रही नाकाम एक्यूआई पहुंचा चार सौ पार : भीष्म शर्मा

पुलिस और ट्रिपल इंजन सरकार रही नाकाम एक्यूआई पहुंचा चार सौ पार : भीष्म शर्मा

दिल्ली बना देश का सबसे प्रदूषित शहर -हर्ष भारद्वाज – नई दिल्ली ,राजधानी दिल्ली भारत ही नहीं बल्कि दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बन गया है | ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि स्विट्जरलैंड की एयर क्वालिटी फर्म की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बन गया है | यह कहना है घोंडा से कांग्रेस के पूर्व विधायक भीष्म शर्मा का | भीष्म शर्मा कहते हैं कहने और करने में बड़ा अंतर होता है |

रेखा गुप्ता सरकार पिछले कई महीनों से ढोल पीट रही थी राजधानी में प्रदूष्ण से निपटने के लिए बड़ी-बड़ी योजनायें बनाई जा रही है और इस बार प्रदूष्ण नियन्त्रण में रहेगा ,लेकिन इस रिपोर्ट नें ना केवल ट्रिपल इंजन सरकार की पोल खोलकर रख दी ही बल्कि यह साबित कर दिया है दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार केवल हवा में बाते करती है जबकि जमीन पर कोई तैयारी नहीं करती | भीष्म शर्मा कहती हैं रेखा गुप्ता सरकार नें आंकड़े सुप्रीम कोर्ट में भी ठीक से नहीं रखे और ना ही माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वरा दिए गए दिशा निर्देशों पालन किया |

यदि रेखा गुप्ता सरकार नें प्रतिबंधित पटाखों की बिक्री और उनके प्रयोग पर निगरानी करायी होती तो हालात इतने बेकाबू नहीं होते | इसी तरह सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों की अवहेलना अनेक स्थानों पर होती दिखी ,देर रात तक लोग पटाखे छोड़ते दिखे अनेक स्थानों पर प्रतिबंधित पटाखे बीके और लोगो नें जमकर आदेशों की धज्जियां उड़ाई | भीष्म शर्मा कहते हैं आज दिल्ली में हालत इतने खराब हो गए हैं कि सरकार नें यदि गंभीरता नहीं दिखाई तो दिल्ली के लोगों के सामने प्रदूषण विकराल रूप धारण कर लेगा |

पर्यावरण विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि अगर तुरंत कदम नहीं उठाए गए, तो सर्दियों में प्रदूषण और बढ़ सकता है. डॉक्टरों के अनुसार, ‘बहुत खराब’ या ‘गंभीर’ श्रेणी की हवा में लंबे समय तक रहना फेफड़े, दिल और आंखों के लिए हानिकारक है, खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए घातक हो सकता है | दिल्ली सरकार को इस बाबत कड़े निर्णय लेने होंगे | भीष्म शर्मा कहते हैं दिवाली का यह प्रदूषण एक बार फिर यह सवाल खड़ा करता है कि क्या ग्रीन पटाखों और नियमों के बावजूद लोगो को सांस लेने के लिए शुद्ध हवा मिल पाएगी |

भीष्म शर्मा कहते है आंकड़े बताते हैं मंगलवार सुबह राजधानी में सबसे ज्यादा 427 एक्यूआई बवाना में दर्ज किया गया. इसके बाद वजीरपुर में 408, अलीपुर में 408, जहांगीरपुरी में 407, बुराड़ी क्रॉसिंग पर 402, शादीपुर में 399, अशोक विहार में 391, पंजाबी बाग में 376, सोनिया विहार में 374 और विवेक विहार में 374 एक्यूआई दर्ज किया गया | यदि रेखा गुप्ता सरकार नें कुछ दिन सावधानी बरती होती तो आज दिल्ली जहरीली नहीं बनती |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here