Gurmeet Singh Sura: सी.एम.से लेकर तमाम कार्यकर्ता हुए प्रधानमंत्री,मोदी की मुहिम में शामिल : गुरमीत सिंह सूरा
– शिवा कौशिक –
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी की अपील पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मेट्रो मंडे अभियान की शुरुआत करते हुए मेट्रो और फीडर बस से सफर कर सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने का संदेश दिया। दिल्ली सरकार के 90 दिवसीय मेरा भारत मेरा योगदान अभियान के तहत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, उनके मंत्रियों और अधिकारियों ने ईंधन बचत के लिए मेट्रो मंडे मनाते हुए सार्वजनिक परिवहन से सफर किया। इसी विषय पर बात करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता शाहदरा जिला गुरमीत सिंह सूरा ने कहा कि भाजपा के मुख्यमंत्री से लेकर कार्यकर्ता तक हर कोई नरेंद्र मोदी की अपील को मान रहा है और जनता को भी प्रेरित कर रहा है। गुरमीत सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी की अपील पर हर व्यक्ति ने खुद को अपील के तहत ढालना शुरू कर दिया है। गुरमीत सिंह सूरा ने बताया कि जनता नरेंद्र मोदी की अपील को मानते हुए देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी को निभाने से देख रही है। गुरमीत सिंह ने कहा कि सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने से न केवल ईंधन की बचत हो रही है बल्कि प्रदूषण और यातायात जाम से भी निपटने में मदद मिल रही है। गुरमीत सिंह ने आगे कहा कि देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील को सकारात्मक रूप से देख रही है। लोग वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा दे रहे है जिससे पेट्रोल डीजल की बचत भी हो रही है और लोगों की कार्य कुशलता भी निखर कर आ रही है। गुरमीत सिंह ने कहा कि देश की जनता को नरेंद्र मोदी पर विश्वास है और उनकी एक अपील पर पूरे देश की जनता उनके साथ है।
Home आमने सामने Gurmeet Singh Sura: सी.एम.से लेकर तमाम कार्यकर्ता हुए प्रधानमंत्री,मोदी की मुहिम में...



