सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

Rajkumar Ballan: प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर सार्वजनिक परिवहन, अपनाना समय की आवश्यकता : राजकुमार बल्लन

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Rajkumar Ballan: प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर सार्वजनिक परिवहन, अपनाना समय की आवश्यकता : राजकुमार बल्लन

नई दिल्ली, (रविंद्र कुमार): दिल्ली सरकार द्वारा सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान को भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न संगठनों और पदाधिकारियों का लगातार समर्थन मिल रहा है। इसी क्रम में दिल्ली प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के संयोजक राजकुमार बल्लन ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा हाल ही में मंत्रियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ दिल्ली परिवहन निगम बस और मेट्रो में यात्रा कर जनता को दिया गया संदेश सराहनीय एवं प्रेरणादायक बताया है। राजकुमार बल्लन ने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा स्वयं सार्वजनिक परिवहन का उपयोग कर लोगों को जागरूक करने का प्रयास एक सकारात्मक सोच को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यह पहल केवल यात्रा तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, ईंधन बचत, ट्रैफिक नियंत्रण और जिम्मेदार नागरिकता का संदेश भी समाज तक पहुंच रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार देशवासियों से ऊर्जा संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण और जनभागीदारी को बढ़ावा देने की अपील करते रहे हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा डीटीसी बस और दिल्ली मेट्रो में यात्रा करना प्रधानमंत्री मोदी की उसी सोच को मजबूत करने वाला कदम है। राजकुमार बल्लन ने कहा कि राजधानी दिल्ली आज बढ़ते प्रदूषण और ट्रैफिक जाम जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रही है। ऐसे में यदि अधिक से अधिक लोग निजी वाहनों के स्थान पर दिल्ली मेट्रो और डीटीसी बसों का उपयोग करें तो इससे न केवल पर्यावरण को लाभ मिलेगा, बल्कि ईंधन की खपत में कमी आने से देश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा स्वयं सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करना समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण बनता है। इससे आम नागरिकों में भी सार्वजनिक परिवहन अपनाने की भावना विकसित होती है। भाजपा किसान मोर्चा और संगठन के कार्यकर्ता इस तरह के जनजागरूकता अभियानों का पूर्ण समर्थन करते हैं। राजकुमार बल्लन ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि “देशहित, पर्यावरण संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए हमें सार्वजनिक परिवहन को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी के स्वच्छ भारत, आत्मनिर्भर भारत और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को मजबूत करने में यह एक महत्वपूर्ण योगदान साबित होगा।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *