सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

PM Modi Lok Sabha Speech: लोकसभा में गरजे प्रधानमंत्री मोदी, पाकिस्तान ने घुटनों पर आकर कहा– प्लीज हमला रोक दो

3 मिनट पढ़ें

PM Modi Lok Sabha Speech: लोकसभा में गरजे प्रधानमंत्री मोदी, पाकिस्तान ने घुटनों पर आकर कहा– प्लीज हमला रोक दो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में देश की सैन्य ताकत और दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति का प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को लेकर बड़ा खुलासा किया। उन्होंने संसद को संबोधित करते हुए कहा कि 9 मई की मध्यरात्रि से लेकर 10 मई की सुबह तक भारत की सशस्त्र सेनाओं ने एक सुनियोजित सैन्य अभियान के तहत पाकिस्तान के भीतर मौजूद आतंकी ठिकानों और सैन्य प्रतिष्ठानों पर जबरदस्त हमला किया। ऑपरेशन का कोड नाम ‘सिंदूर’ रखा गया था, जिसने पाकिस्तान की सैन्य संरचना को बुरी तरह झकझोर दिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि इस ऑपरेशन के बाद पाकिस्तान की हालत इतनी खराब हो गई कि उसके उच्च सैन्य अधिकारियों ने भारत के डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस (DGMOs) को फोन कर युद्धविराम की विनती की। मोदी ने कहा, “पाकिस्तान ने गिड़गिड़ाते हुए कहा कि वह अब और मार झेलने की स्थिति में नहीं है। उन्होंने गुहार लगाई कि कृपया हमला रोक दिया जाए।”

प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया कि यह भारतीय सेना की सटीक रणनीति और ‘मेड इन इंडिया’ सैन्य तकनीक की जीत थी। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता दस वर्षों की मजबूत रणनीतिक योजना, तकनीकी प्रगति और आत्मनिर्भरता की परिणति है। भारतीय सेना के ड्रोन, रॉकेट सिस्टम और मिसाइलों ने पाकिस्तान की रक्षा प्रणाली की पोल खोल दी।

मोदी ने कहा कि पाकिस्तान की परमाणु धमकियों का भारत पर अब कोई असर नहीं होता। “अब परमाणु ब्लैकमेलिंग नहीं चलेगी। भारत ने दिखा दिया कि वह न केवल आतंकी हमलों का जवाब देने में सक्षम है, बल्कि हमला करने वालों को उनके घर में घुसकर सबक सिखा सकता है।”

प्रधानमंत्री ने अमेरिका के उपराष्ट्रपति से हुई बातचीत का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि 9 मई की रात जब अमेरिकी उपराष्ट्रपति का कॉल आया, वे सेना के साथ रणनीतिक बैठक में व्यस्त थे। बाद में जब उन्होंने बात की, तो उपराष्ट्रपति ने बताया कि पाकिस्तान बड़े हमले की तैयारी कर रहा है। इस पर मोदी ने कहा, “अगर पाकिस्तान ऐसा कुछ करता तो उसे उसकी कीमत चुकानी पड़ती। हमने पहले ही साफ कर दिया था – गोली का जवाब गोली से मिलेगा।”

मोदी ने इस बात पर भी बल दिया कि भारत के इस ऑपरेशन के दौरान किसी भी वैश्विक नेता ने भारत से कार्रवाई रोकने की अपील नहीं की। “दुनिया ने नए भारत की शक्ति देखी है। सिंधु से लेकर सिंदूर तक हमने जवाब दिया है। हमारे सैनिकों ने आतंकवाद के हर ठिकाने को खत्म कर दिया है,” उन्होंने कहा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि पाकिस्तान के कई एयरबेस गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो चुके हैं और कुछ तो ICU जैसी स्थिति में पहुंच गए हैं। “पहले आतंकी घटनाओं के बाद भारत केवल निंदा करता था और मास्टरमाइंड सुरक्षित रहते थे। अब वे भी चैन से नहीं सो सकते। यही नया भारत है – जो सहता नहीं, जवाब देता है”।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *