सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

PM मोदी ने राजस्थान को दी 5,500 करोड़ रुपये की सौगात, बोले- ‘कुछ लोग देश में कुछ भी अच्‍छा होता नहीं देखना चाहते’

5 मिनट पढ़ें
Advertisement

राजस्थान को PM मोदी ने दी 5,500 करोड़ की सौगात, बोले- राज्य के विकास से, देश के विकास के मंत्र पर विश्वास

राजस्थान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5,500 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात दी. इस अवसर पर उन्‍होंने कहा कि नई परियोजनाएं राज्य को आगे ले जाएंगी.

राजस्‍थान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज करोड़ों रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया. इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इन सभी विकास कार्यों के लिए मैं राजस्‍थान के सभी निवासियों को बधाई देता हूं. राजस्‍थान जितना विकास करेगा, उतना ही देश के विकास को गति मिलेगी. केंद्र सरकार द्वारा राजस्‍थान में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर काफी जोर दिया जा रहा है.

पीएम मोदी ने कहा कि भगवान श्रीनाथ जी और मेवाड़ की इस वीर धरा पर मुझे एक बार फिर आने का अवसर मिला है. यहां आने से पहले मुझे भगवान श्रीनाथ जी के दर्शन का सौभाग्य मिला. मैंने श्रीनाथ जी से आजादी के इस अमृतकाल में विकसित भारत की सिद्धि के लिए आशीर्वाद मांगा है. भारत सरकार राज्य के विकास से देश के विकास के मंत्र पर विश्वास करती है. राजस्थान देश के सबसे बड़े राज्यों में से एक है. राजस्थान जितना विकसित होगा, भारत के विकास को भी उतनी ही गति मिलेगी.

अभूतपूर्व निवेश हो रहा है, अभूतपूर्व गति से काम चल रहा है…

इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्‍टर की उपयोगिता बताते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इस साल के बजट में भारत सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर पर 10 लाख करोड़ रुपये खर्च करना तय किया है. जब इंफ्रास्ट्रक्चर पर इतना निवेश होता है, तो इसका सीधा असर उस क्षेत्र के विकास पर होता है, उस क्षेत्र में रोज़गार के अवसरों पर होता है. आज देश में हर तरह के इंफ्रास्ट्रक्चर पर अभूतपूर्व निवेश हो रहा है, अभूतपूर्व गति से काम चल रहा है…रेलवे हो, हाईवे हो या एयरपोर्ट हो, हर क्षेत्र में भारत सरकार हजारों करोड़ रुपये निवेश कर रही है. आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, शहरों और गांवों में कनेक्टिविटी बढ़ाता है. आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, समाज में सुविधाएं बढ़ाता है और समाज को जोड़ता है. आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, डिजिटल सुविधाओं को बढ़ाता है और लोगों का जीवन आसान बनाता है. आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर विरासत को बढ़ावा देने के साथ ही विकास को भी गति देता है.

ये हैं करोड़ों रुपये की परियोजनाएं…

. राजस्थान के नाथद्वारा पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी की कार पर लोगों ने फूल बरसाए. प्रधानमंत्री यहां 5,500 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया.

Advertisement

. पीएम मोदी ने राजसमंद और उदयपुर में दो लेन में उन्नयन के लिए सड़क निर्माण परियोजनाओं और उदयपुर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के लिए आधारशिला रखी.

. राजसमंद में नाथद्वारा से नाथद्वारा शहर तक आमान परिवर्तन परियोजना और एक नई लाइन स्थापित करने के लिए आधारशिला रखी.

. तीन राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन किया. इनमें राष्ट्रीय राजमार्ग-48 के 114 किलोमीटर लंबे छह लेन वाले उदयपुर से शामलाजी खंड, राष्ट्रीय राजमार्ग-25 के बार-बिलाड़ा-जोधपुर खंड में 110 किलोमीटर लंबे चौड़ीकरण और चार लेन को मजबूत करना और राष्ट्रीय राजमार्ग-58ई की 47 किलोमीटर लंबी दो लेन की परियोजनाए शामिल हैं.

. सुपर स्पेशियलिटी चैरिटेबल ग्लोबल हॉस्पिटल, शिवमणि वृद्धाश्रम के दूसरे चरण और नर्सिंग कॉलेज के विस्तार की आधारशिला रखी.

कांग्रेस पर जमकर बोला हमला…

कांग्रेस पर हमला करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “नकारात्मकता से भरे हुए लोगों में न दूरदृष्टि होती है और न ही वे राजनीतिक स्वार्थ से ऊपर उठकर देख पाते हैं. दूरदृष्टि के साथ इंफ्रास्ट्रक्चर न बनाने का नुकसान राजस्थान ने भी काफी उठाया है. इस मरुभूमि में कनेक्टिविटी के अभाव में आना-जाना कितना मुश्किल होता था. ये आप भलिभांति जानते हैं. इस कारण यहां खेती किसानी, व्यापार, कारोबार सब कुछ मुश्किल था. भारत सरकार आज गांवों तक सड़क पहुंचाने के साथ ही, शहरों को भी आधुनिक हाईवे से जोड़ने में जुटी है. 2014 से पहले देश में जिस गति से नेशनल हाईवे का निर्माण हो रहा था, अब उससे दोगुनी तेजी से काम किया जा रहा है. राष्ट्ररक्षा के लिए राणा प्रताप के शौर्य, भामाशाह के समर्पण और वीर पन्नाधाय के त्याग की गाथाएं. इस मिट्टी के कण-कण में रची-बसी हैं. अपनी विरासत की इस पूंजी को हमें अधिक से अधिक देश-दुनिया तक ले जाना आवश्यक है. इसलिए आज भारत सरकार अपनी धरोहरों के विकास के लिए अलग-अलग सर्किट पर काम कर रही है. भारत सरकार सेवा भाव को ही भक्ति भाव मानकर दिन-रात काम कर रही है. जनता-जनार्दन के जीवन को आसान बनाना हमारी सरकार के सुशासन की प्राथमिकता है. हर नागरिक के जीवन में सुख, सुविधा और सुरक्षा का कैसे विस्तार हो, इसके लिए निरंतर काम चल रहा है.”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *