सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय टीम को महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप जीतने पर बधाई दी

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप के शुरुआती आयोजन में चैम्पियन बनी भारतीय टीम को रविवार को बधाई दी। प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘ भारतीय टीम को विशेष जीत के लिए बधाई। उन्होंने बेहतरीन क्रिकेट खेली है और उनकी सफलता कई उभरते हुए क्रिकेटरों को प्रेरित करेगी। टीम को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।’’


शेफाली वर्मा की अगुवाई में भारत ने दक्षिण अफ्रीका में खेले गये फाइनल में इंग्लैंड का सात विकेट से शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही महिला टीम ने किसी भी स्तर पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के वैश्विक खिताब के सूखे को खत्म किया। सीनियर टीम सभी प्रारूपों में तीन मौकों पर विश्व कप के फाइनल में पहुंची है लेकिन हर बार खिताब से दूर रह गयी थी।  भारत ने रविवार को इंग्लैंड पर सात विकेट की शानदार जीत के साथ महिला क्रिकेट में अपना पहला आईसीसी खिताब जीता। शेफाली वर्मा के नेतृत्व वाली टीम ने वह कर दिखाया जिसे उनकी सीनियर टीम करने में अब तक नाकाम रही है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पहली बार आयोजित अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप जीतने पर भारतीय टीम की रविवार को तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने इतिहास रचा है और देश को उन पर गर्व है।

शाह ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘ भारत की बेटियों ने इतिहास रच दिया। आपने पूरे टूर्नामेंट में उल्लेखनीय ऊर्जा और जुनून दिखाया है। भारत को आप पर गर्व है। आपकी जीत भारत की लाखों युवा लड़कियों के सपनों को पंख देगी।’’भारत ने इंग्लैंड को 17.1 ओवर में 68 रन पर आउट करने के बाद 14 ओवर में तीन विकेट गंवा कर लक्ष्य हासिल कर लिया।

Advertisement

इंग्लैंड को शिकस्त देकर पहला महिला अंडर-19 टी-20 विश्वकप का खिताब अपने नाम करने वाली भारतीय टीम को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बधाई दी है। योगी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “ जय हो। देश की बेटियों ने आज ऐतिहासिक आईसीसी वीमेन अंडर 19 टी-20 वर्ल्ड कप जीत लिया। पूरी टीम को हार्दिक बधाई। टीम की अटूट लगन और कड़ी मेहनत से प्राप्त यह ऐतिहासिक उपलब्धि देश-दुनिया की प्रतिभाओं के लिए प्रेरणा है।”

खेल के उत्थान और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने वाले योगी ने हाल ही में 26 जनवरी को राजभवन में आयोजित अलंकरण समारोह के अवसर पर विश्व मे भारत को गौरवान्वित करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया था। महिला विश्वकप जीतने वाली महिला टीम में भी अर्चना देवी समेत उत्तर प्रदेश की कुछ अन्य खिलाड़ी शामिल हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *