सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

PM Modi 25 Years 25 साल बेमिसाल—राष्ट्रसेवा, सुशासन और मजबूत भारत के संकल्प की गौरवशाली यात्रा : श्याम सुन्दर अग्रवाल

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

PM Modi 25 Years 25 साल बेमिसाल—राष्ट्रसेवा, सुशासन और मजबूत भारत के संकल्प की गौरवशाली यात्रा : श्याम सुन्दर अग्रवाल

नई दिल्ली ( स्पर्श भारद्वाज ) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर दिल्ली के पूर्व मेयर श्याम सुन्दर अग्रवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मोदी जी के 25 वर्ष का सार्वजनिक जीवन राष्ट्र सेवा, संघर्ष, सुशासन और देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के संकल्प की बेमिसाल यात्रा है। श्याम सुन्दर अग्रवाल ने कहा कि एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में राजनीतिक जीवन की शुरुआत कर देश के प्रधानमंत्री पद तक पहुंचना अपने आप में लोकतंत्र और जनसेवा की शक्ति का उदाहरण है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में निरंतर देशहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि “25 साल बेमिसाल” केवल एक नारा नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों के विश्वास, प्रधानमंत्री मोदी की मेहनत और भारत को विश्व की अग्रणी शक्ति बनाने के संकल्प की कहानी है। पूर्व मेयर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने आत्मनिर्भर भारत, डिजिटल भारत, मजबूत बुनियादी ढांचे, गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, युवाओं के अवसर और वैश्विक स्तर पर भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण परिवर्तन देखा है। उन्होंने कहा कि आज दुनिया भारत को केवल एक बड़े बाजार के रूप में नहीं, बल्कि एक मजबूत, आत्मविश्वासी और निर्णायक राष्ट्र के रूप में देख रही है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की बदलती तस्वीर का प्रमाण है। श्याम सुन्दर अग्रवाल ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन हमें यह संदेश देता है कि यदि लक्ष्य राष्ट्रहित हो, नियत साफ हो और संकल्प मजबूत हो, तो कोई भी चुनौती विकास की राह को रोक नहीं सकती।” उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में भारत को विकसित और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी का नेतृत्व देश के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकास, समृद्धि और विश्व में सम्मान की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। पूर्व मेयर श्याम सुन्दर अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना करते हुए कहा कि “25 साल बेमिसाल की यह यात्रा आने वाली पीढ़ियों के लिए जनसेवा और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा बनी रहेगी।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *