सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

भारत आए आस्ट्रेलिया के पीएम अल्बानीज,अहमदाबाद में खेलेंगे होली, PM मोदी के साथ देखेंगे क्रिकेट मैच

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बानीज आज आ रहे भारत, अहमदाबाद में खेलेंगे होली, PM मोदी के साथ देखेंगे क्रिकेट मैच

आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज आज से चार दिनों के भारत दौरे पर होंगे. अल्बानीज अपने इस दौरे के दौरान अहमदाबाद के आलावा मुंबई और दिल्ली जाएंगे.

यह साल 2017 के बाद से किसी ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री की पहली भारत यात्रा है, इस कारण से इसे कई मायनों में खास माना जा रहा है.

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अपनी यात्रा के पहले दिन अहमदाबाद में साबरमती आश्रम के दौरे के आलावा राजभवन में होली के कार्यक्रम में भी शामिल होंगे. वहीं दौरे के दूसरे दिन वह प्रधानमंत्री मोदी के साथ भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच देखेंगे. मैच देखने के बाद ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री मुंबई के लिए रवाना होंगे, जहां INS विक्रांत पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा.

अपनी यात्रा के दूसरे दिन की देर शाम अल्बानीज दिल्ली पहुंचेंगे. यहां रात्रि विश्राम के बाद तीसरे दिन राष्ट्रपति भवन में उनके आधिकारिक स्वागत से लेकर प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से उनकी मुलाकात होगी और इस दौरान कई मुद्दों पर बातचीत होगी.

ऑस्ट्रेलिया पीएम बोले- भारत के साथ रिश्ते मजबूत

Advertisement

पिछले साल मई में ऑस्ट्रेलिया के पीएम बने एंथनी अल्बानीज की बतौर प्रधानमंत्री की ये पहली भारत यात्रा है और इस दौरान आर्थिक सहयोग, रक्षा सहयोग से लेकर विभिन्न द्विपक्षीय मुद्दों पर बात होगी. उन्होंने अपनी भारत यात्रा को लेकर जारी बयान में कहा, ‘भारत के साथ हमारे संबंध मजबूत हैं, लेकिन यह और मजबूत हो सकते हैं.’

अल्बानीज ने कहा, ‘भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच मजबूत साझेदारी हमारे क्षेत्र की स्थिरता के लिए अच्छी है. इसका एक मकसद अधिक अवसर, अधिक व्यापार व निवेश के साथ-साथ हमारी अर्थव्यवस्थाओं को मजबूत बनाना और हमारे लोगों को सीधे लाभ पहुंचाना भी है.’

कई बड़े मुद्दों पर करेंगे चर्चा

ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री कार्यालय के बयान में कहा गया है कि अल्बानीज और मोदी व्यापार व निवेश, नवीकरणीय ऊर्जा, प्रौद्योगिकी और रक्षा व सुरक्षा के क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा करेंगे. अल्बानीज ने कहा, ‘भविष्य की ओर देखने पर हमले लगता है कि भारत ऑस्ट्रेलिया के लिए एक महत्वपूर्ण भागीदार और करीबी दोस्त बना रहेगा.’ उन्होंने कहा, ‘मैं इस साल के मध्य में ऑस्ट्रेलिया में क्वाड नेताओं के सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी की मेजबानी करने और जी20 सम्मेलन के लिए सितंबर में फिर से भारत आने को लेकर उत्सुक हूं.’

बता दें कि पिछले कुछ वर्षों में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रिश्ते काफी मजबूत हुए हैं. जून 2020 में दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को व्यापक रणनीतिक साझेदारी में बदल दिया गया. माना जा रहा है कि ऑस्ट्रेलिया के पीएम की भारत यात्रा के दौरान ऑस्ट्रेलिया के हिंदू मंदिरों में हुई तोड़फोड़ और भारत विरोधी खालिस्तान से जुड़ी गतिविधियों को भी भारत की तरफ से रखा जा सकता हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *