सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 23 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Ward Committee Meeting Delhi: वार्ड कमेटी की बैठक में गूंजे कर्दमपुरी वार्ड के जनहित के मुद्दे : मुकेश बंसलAyushman Bharat Scheme: आयुष्मान योजना का बढ़ेगा दायरा, जांच के साथ अब मरीजों को मिलेगी सर्जरी की सुविधा : रेखा रानी MCD New Rules 2026: कूड़ा फैलाने वालों पर अब लगेगा दोगुना जुर्माना हर साल 5 प्रतिशत बढ़ेगी पेनल्टी : देवेंद्र शर्माEhsaas 2026: बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक पहल है ‘एहसास 2026’ : दीपक गाबाDelhi Railway Development: केंद्र व दिल्ली सरकार मिलकर कर रही है दिल्ली के विकास के लिए कार्य : राजकुमार बल्लनIndia Biennale 2026: इंडिया बिएनाले से अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक मानचित्र पर नई पहचान बनाएगी दिल्ली : विनोद जायसDelhi Pollution, Delhi Air Pollution, Ramesh Chandra Gupta, Rekha Gupta Government, Delhi GovernmenYuzvendra Chahal BJP: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल भाजपा में शामिल, ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बने विशेष आमंत्रित सदस्य

यूक्रेन में फंसे भारतीयों को रोमानिया-हंगरी के रास्ते निकालने की योजना, विद्यार्थियों को सीमा चौकियों पर पहुंचने को कहा

2 मिनट पढ़ें
यूक्रेन में फंसे भारतीयों को रोमानिया-हंगरी के रास्ते निकालने की योजना, विद्यार्थियों को सीमा चौकियों पर पहुंचने को कहा

यूक्रेन में फंसे भारतीयों को रोमानिया-हंगरी के रास्ते निकालने की योजना, विद्यार्थियों को सीमा चौकियों पर पहुंचने को कहा

Advertisement

यूक्रेन में फंसे भारतीयों को रोमानिया-हंगरी के रास्ते निकालने की योजना, विद्यार्थियों को सीमा चौकियों पर पहुंचने को कहा

यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच वहां फंसे भारतीयों को निकालने के लिए केंद्र सरकार व दूतावास ने रोमानिया व हंगरी का रास्ता चुना है। इस रास्ते से भारतीयों को निकालने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। हंगरी में भारतीय दूतावास ने कहा कि पहले उन भारतीयों, खासकर विद्यार्थियों को, जो कि उक्त सीमा चौकियों के आसपास के इलाकों में रह रहे हैं, को संगठित रूप से वहां पहुंचने को कहा गया है।

करीब 4 हजार लोग वहां से निकल आए हैं

उन्हें इसके लिए विदेश मंत्रालय की टीम से समन्वय करने को कहा गया है। यूक्रेन में जारी जंग के चलते भारत के 15 हजार से ज्यादा लोग वहां विभिन्न शहरों में फंस गए हैं। करीब 4 हजार लोग वहां से निकल आए हैं। एयर इंडिया की शुरुआती उड़ानों से भी कई लोगों को दिल्ली लाया गया। रूसी बमबारी व दोनों देशों की सेनाओं के बीच भीषण संग्राम जारी है।

उड़ान का खर्च सरकार उठाएगी

इधर, दिल्ली में सूत्रों ने कहा कि भारत सरकार देश के नागरिकों को यूक्रेन से निकालने के लिए उड़ानें शुरू करेगी। इन उड़ानों का खर्च सरकार द्वारा उठाया जाएगा।

Advertisement

इन हेल्प लाइन नंबरों पर कर सकते हैं संपर्क

केंद्र सरकार ने यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों के लिए हेल्पलाइन नंबर्स भी जारी किए हैं। ये टोल फ्री नंबर्स हैं, जिनके जरिए से वर्तमान स्थिति पर अधिक जानकारी ली जा सकती है।

हेल्पलाइन नंबर्स

38 0997300428
38 0997300483
38 0933980327
38 0635917881
38 0935046170

यूक्रेन में जंग छिड़ने के बाद हवाई क्षेत्र बंद कर दिया गया है। भारत से यूक्रेन अपने नागरिकों को लेने गई एयर इंडिया की विशेष फ्लाइट गुरुवार को वापस लौट आई थी। अब यूक्रेन के पड़ोसी देशों की मदद से भारतीयों को निकालने के इंतजाम किए जा रहे हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *