सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमानDhanteras Gold Silver Sales: धनतेरस पर 66 हजार करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान, महंगे सोने के बीच हल्के गहनों और सिक्कों की बढ़ी मांगBahraich Smack Seizure: भारत-नेपाल सीमा पर 41 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 15 लाख रुपये बताई गई कीमतCBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

“चेहरे पर पेशाब की, पैसे भी छीन लिए…”,गंभीर आरोप के बाद पुलिस के तीन जवान निलंबित

3 मिनट पढ़ें

“चेहरे पर पेशाब की, पैसे भी छीन लिए…”, शख्स के गंभीर आरोप के बाद दिल्ली पुलिस के तीन जवान निलंबित

दर्ज एफआईआर के अनुसार आरोपी पुलिसकर्मियों ने शख्स से 25 हजार 500 रुपये छीन लिए.

राजधानी दिल्ली के मुस्तफाबाद के रहने वाले दो शख्स ने पुलिस वालों पर आरोप लगाया की उन पर झूठे आरोप लगाकर मारपीट की गई और चेहरे पर पेशाब किया गया. इतना ही नहीं अपनी शिकायत में दोनों ने कहा है की उन्हें थाने नही ले जाया गया बल्कि एक अज्ञात फ्लैट में ले जाकर उनके साथ मारपीट की गई और पैसे छीन लिए गए. दिल्ली के आनंद विहार थाने में मोहम्मद नवाब नाम के शख्स द्वारा की गई शिकायत के अनुसार होली से 1 दिन पहले 7 मार्च को वह गाजीपुर स्लॉटर हाउस से अपनी सेंट्रो कार में मांस लेकर वापस मुस्तफाबाद की तरफ जा रहा था. उस वक्त नवाब के साथ उसका दूर का रिश्तेदार मोहम्मद शोएब मौजूद था. नवाब के मुताबिक स्लॉटरहाउस से मांस लाकर वह दुकानों पर सप्लाई का काम करता है.

7 मार्च के दिन जब वह आनंद निकेतन की रेड लाइट पर खड़ा था तभी एक स्कूटी आकर उसकी सेंट्रो कार से टकरा गई. नवाब के मुताबिक स्कूटी वाले ने 4000 रुपयों की मांग की. तभी वहां पीसीआर आ पहुंची और पीसीआर वालों ने मेरी जेब से ढाई हजार रुपए निकालकर स्कूटी वाले को दे दिया और स्कूटी वाला वहां से चला गया.

नवाब का आरोप

नवाब का आरोप है कि इसके बाद पीसीआर में तैनात कॉन्स्टेबल और ए एस आई उससे 15 हजार की मांग करने लगे. नहीं तो थाने ले जाने की धमकी देने लगे. नवाब का आरोप है कि कॉन्स्टेबल ने किसी को फोन किया और 4 लोग वहां पर पहुंचे और बताया गया कि यह लोग एनजीटी के हैं. नवाब के मुताबिक इसके बाद उसे किसी अज्ञात जगह पर ले जाया गया जहां उसके और उसके भाई के साथ मारपीट की गई. चेहरे पर पेशाब कर दिया गया धार्मिक भावना को आहत करने वाले शब्दों का प्रयोग किया गया, बोला गया की तुम लोग गौकशी करते हो और फिर 25 हजार 500 जो हमारे पास थे वह हमसे ले लिए.

पुलिस ने नही किया शिकायत दर्ज

इसके बाद मेरे पिताजी को बुलाया गया हमसे सादे पेपर पर साइन कराए गए किसी क्लीनिक पर हमें इंजेक्शन लगाया गया और फिर हमें छोड़ दिया गया. अगले दिन हम अस्पताल गए और वहां से पीसीआर कॉल की. पुलिस आई हमारा इलाज हुआ लेकिन हमारी शिकायत दर्ज नहीं की गई थी. नवाब के मुताबिक उसे शिकायत वापस लेने के लिए धमकी भी दी जा रही है. नवाब की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने एफ आई आर दर्ज कर ली है और तीन पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *