Home दिल्ली-एनसीआर ग्रीन पटाखों की अनुमति से आएगी प्रदूषण में कमी : मुकेश बंसल

ग्रीन पटाखों की अनुमति से आएगी प्रदूषण में कमी : मुकेश बंसल

0
79
मुकेश बंसल
ग्रीन पटाखों की अनुमति से आएगी प्रदूषण में कमी : मुकेश बंसल

ग्रीन पटाखों की अनुमति से आएगी प्रदूषण में कमी : मुकेश बंसल

* कोर्ट नें किया भावनाओं का सम्मान

नई दिल्ली (सी.पी.एन.न्यूज़ ) : करोड़ों लोगो की आस्था दीपवाली पर्व अब बिना किसी खास बंदिश के लोग ख़ुशी-खुसी मना सकेगें | माननीय सुप्रीम कोर्ट नें करोड़ों लोगो की भावनाओं की कद्र करते हुए दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार के आग्रह पर भले ही कुछ शर्तों के साथ ग्रीन पटाखे चलाने की अनुमति दे दी है लेकिन व्यापक जनहित में यह एक बड़ा फैंसला है | यह कहना है दिल्ली नगर निगम शाहदरा उत्तरी जोन वार्ड कमेटी के दीप्ती चेयरमेन कर्दम पुरी के निगम पार्षद मुकेश बंसल का | मुकेश बंसल कहते हैं दीपावली साल भर का सबसे बड़ा पर्व माना जाता है और पूरे साल इस पर्व की लोगो को इन्तजार रहती है लिहाजा ऐसे में पटाखों पर प्रतिबन्ध से लाखों लोग मायूस थे लेकिन माननीय न्यायालय के आदेश के बाद लोगो की चेहरे पर ख़ुशी लौट आई है |

मुकेश बंसल कहते हैं ग्रीन पटाखे प्रदूषण को 30-35 प्रतिशत तक कम कर सकते हैं, लेकिन इनका अत्यधिक उपयोग इन लाभों को नकार सकता है. दिल्ली गंभीर प्रदूषण से जूझ रही है खासकर अक्टूबर-नवंबर के दौरान, जब पंजाब और हरियाणा जैसे पड़ोसी राज्यों के किसान पराली जलाते हैं, जिससे शहर के ऊपर आसमान धूसर हो जाता है. दिल्ली, जो लगातार विश्व स्तर पर सबसे प्रदूषित राजधानियों में शुमार है, में हर सर्दियों में वायु की गुणवत्ता कई कारकों के कारण खराब होती जाती है, जिनमें वाहनों से निकलने वाला उत्सर्जन, निर्माण कार्य से निकलने वाली धूल, औद्योगिक उत्सर्जन और पराली जलाना शामिल हैं |

लोगो को माननीय न्यायालय के आदेशों का पालन करते हुए ही ग्रीन पटाखों का ईस्तेमाल करना होगा | मुकेश बंसल कहते हैं इस तरह इस बार दिवाली पर खुशियां मनाएं, लेकिन वातावरण का ध्यान रखते हुए. ग्रीन पटाखे न सिर्फ प्रदूषण को कम करते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए साफ हवा और बेहतर स्वास्थ्य का संदेश भी देते हैं |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here