सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

अर्पिता खान के ईद बैश में कटरीना कैफ और कंगना रनौत पर टिकीं लोगों की नजरें, वीडियो देख पूछ लिया ये सवाल

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

अर्पिता खान के ईद बैश में कंगना रनौत और कटरीना कैफ पर टिकीं लोगों की नजरें, वीडियो देख पूछ लिया ये सवाल

सलमान खान की बहन अर्पिता खान की ईद पार्टी में कटरीना कैफ की एंट्री ने जहां प्रैग्नेंसी की खबरों को हवा दे दी है तो वहीं कंगना रनौत की एंट्री ने लोगों को हैरान कर दिया है. इसका वीडियो देख लोग रिएक्शन देते दिख रहे हैं.

अर्पिता खान और उनके जीजा आयुष शर्मा ने ईद के मौके पर पार्टी मुंबई में रखी

सलमान खान की बहन अर्पिता खान और उनके जीजा आयुष शर्मा ने ईद के मौके पर एक खास पार्टी मुंबई में रखी थी, जिसमें बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी हस्तियां शामिल हुईं. इसके अलावा किसी का भाई किसी की जान की कास्ट भी इस खास पार्टी का हिस्सा बनी. एक से बढ़कर एक लुक्स में होने के बावजूद फैंस की नजरें कंगना रनौत और कटरीना कैफ पर टिक गई, डिसके बाद फैंस ने सवालों की एक्ट्रेसेस पर बौछार कर दी है.

Advertisement

ईद पार्टी में आमिर खान, महेंद्र सिंह धोनी अपनी वाइफ साक्षी और जीवा के साथ, सलमान खान, अनिल कपूर, सुनील शेट्टी, कार्तिक आर्यन, शहनाज गिल, पूजा हेगड़े, एमसी स्टैन, मनीष पॉल, रितेश देशमुख, जेनेलिया डिसूजा, पलक तिवारी, इब्राहिम खान, सोहेल खान, सीम खान और उनकी वाइफ सलमा और हेलेन भी पहुंचीं.

अर्पिता खान के ईद बैश में कंगना रनौत की एंट्री ने सभी को चौंका दिया. मस्टर्ड कलर के अनारकली सूट में खूबसूरत लग रहीं कंगना की वीडियो पर फैंस ने उनके लुक की तारीफ की तो वहीं सोशल मीडिया यूजर्स ने उनसे पूछा की वह सलमान खान की बहन की पार्टी में क्यों आई हैं. ऐसे ही फैंस ने उन्हें ट्रोल भी किया है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *