सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

बिहार में छठे चरण के चुनाव में लोगों ने दिखाया उत्साह, कहां क्या हुआ? एक क्लिक में जानें सबकुछ 

3 मिनट पढ़ें

बिहार में छठे चरण के चुनाव में लोगों ने दिखाया उत्साह, कहां क्या हुआ? एक क्लिक में जानें सबकुछ 

छठे चरण के चुनाव में बिहार के 86 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है. वहीं, चुनाव के दौरान छिटपुट घटना के अलावे कोई बड़ी घटना नहीं हुई है.

बिहार में लोकसभा के छठे चरण का चुनाव आठ सीटों पर शांतिपूर्ण सपन्न हो गया. इस दौरान प्रदेश में कोई बड़ी घटना नहीं हुई. कहीं-कहीं छिटपुट घटना की सूचना है. आठ सीटों में वाल्मीकिनगर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सीवान, और महराजगंज में मतदान हुए. सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान हुए. कुल 55.45 प्रतिशत शाम छह बजे तक मतदान हुए हैं. पिछले लोकसभा चुनाव के मुकाबले इस साल कम वोटिंग प्रतिशत रहा है. 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान कुल 58.47 प्रतिशित वोटिंग हुई थी.

वैशाली- 58.50 प्रतिशत, सीवान- 52.50 प्रतिशत, वाल्मीकि नगर- 58.25 प्रतिशत, पश्चिम चंपारण- 59.25 प्रतिशत, पूर्वी चंपारण- 57.30 प्रतिशत, शिवहर- 56.30 प्रतिशत, गोपालगंज- 50.70 प्रतिशत, महाराजगंज- 51.27 प्रतिशत वोटिंग हुई है.

आठ सीटों पर चल रहे मतदान के दौरान फ्लाइंग स्क्वायड, एसएसटी, एवं अन्य एजेंसियों ने 2.86 करोड़ नकद जब्त किया है. इसी प्रकार फ्लाइंग स्क्वायड, एसएसटी, उत्पाद विभाग तथा पुलिस ने कुल 3,53,742 लीटर शराब जब्त किया है, जिसका मूल्य लगभग 9.46 करोड़ है.

निर्वाचन में रिजर्व सहित कुल 17,911 कंट्रोल यूनिट, 17,940 बैलेट यूनिट और 19,458 वीवीपैट का उपयोग हुआ है, जिसमें 46 कंट्रोल यूनिट, 50 बैलेट यूनिट तथा 135 वीवीपैट मॉक पोल के दौरान बदले गए हैं. जबकि 44 कंट्रोल यूनिट, 44 बैलेट यूनिट तथा 190 वीवीपैट मॉक पोल के बाद बदले गए हैं. वहीं, 7,781 मतदान केन्द्रों से लाइव वेबकास्टिंग किया गया.

बिहार के छठे चरण के चुनाव में कुल 86 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं, जिसमें पुरुष प्रत्याशी की संख्या 78 है तथा महिला अभ्यर्थियों की संख्या 08 है. कुल सामान्य निर्वाचकों की संख्या 1,49,32,165 है, जिसमें पुरुषों की संख्या 78,23,793, महिलाओं की संख्या 71,07,944 तथा थर्ड जेंडर की संख्या 428 है. वहीं, कुल 2 मतदान केंद्रों पर विकास के मुद्दों पर मतदान बहिष्कार की सूचना है.

आज मतदान के दौरान कुल 217 शिकायत की गई है. वहीं, पूर्वी चंपारण जिला अंतर्गत 11-सुगौली विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए सुरक्षित कर्मी के रूप में प्रतिनियुक्त मतदान पदाधिकारी कन्हैया प्रसाद की सुगौली रेलवे स्टेशन क्षेत्र में ट्रेन से दुर्घटना में असामयिक मृत्यु हो गई.

बता दें कि बिहार की कुल 8 सीटों पर कई दिग्गजों की साख दांव पर है. पूर्वी चंपारण से बीजेपी के मौजूदा सांसद राधामोहन सिंह, पश्चिम चंपारण से बीजेपी सांसद संजय जायसवाल, महाराजगंज सीट से बीजेपी सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, शिवहर सीट से आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद, सीवान संसदीय सीट से पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब, आरजेडी से अवध बिहारी चौधरी की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है. 8 सीटों पर कुल 86 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *