सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

PoK के लोग कह रहे हमें भी भारत का हिस्सा बनाइए…, बोले सीएम योगी

2 मिनट पढ़ें

‘कश्मीर कोई मुद्दा नहीं, PoK के लोग कह रहे हमें भी भारत का हिस्सा बनाइए…’, बोले सीएम योगी

आज PoK के लोग कहने लगे हैं कि हमें भारत का हिस्सा बनाइए... लखनऊ में बोले CM  योगी - CM Yogi comment on PoK and ayodhya ram mandir bjp pm modi book

मुख्यमंत्री योगी ने इससे पहले भी पीओके को लेकर बड़ा बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान में लोग भूखे मर रहे हैं इसलिए पीओके के लोग भारत में विलय चाहते हैं.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को पीएम मोदी की तारीफ करते हुए पीओके को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई बीजेपी के ही नहीं, नए भारत के भी शिल्पी हैं. सीएम आदित्यनाथ ने कहा कि उनके (मोदी के) नेतृत्व में 18 करोड़ कार्यकर्ताओं वाली दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बीजेपी ने अपने सांगठनिक विकास के साथ ही देश के विकास को भी गति दी है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब कश्मीर कोई मुद्दा नहीं रह गया है. आज पीओके (पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर) के लोग कहते हैं, हमें भी भारत का हिस्सा बनाइए. देश में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने से लोगों को पहली बार एहसास हुआ है कि वे स्वतंत्र हैं और भारत उनका देश है.

“बीजेपी के लिए देश पहले परिवार बाद में”

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली बीजेपी ही देश की इकलौती पार्टी है जो सबसे पहले देश को रखती है और फिर पार्टी, उसके बाद परिवार और अंत में खुद के हित आते हैं. सीएम आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नई बीजेपी और देश का स्वर्णिम काल चल रहा है. पीएम 22 जनवरी, 2024 को भगवान श्री राम के भव्य मंदिर में श्री रामलला को विराजमान भी कराने जा रहे हैं.

“बीजेपी जो कहती है वो करती है”

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है. बीजेपी जो कहती है वो करती है. ‘सबका साथ-सबका विकास’ केवल नारा ही नहीं है, यह हकीकत भी है. एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को लोकभावन में वरिष्ठ पत्रकार अजय कुमार सिंह की पुस्तक ‘नई भाजपा के शिल्पकार’ के विमोचन कार्यक्रम को संबोधित किया. ये पुस्तक मूल रूप से अंग्रेजी में लिखी गई सिंह की कृति ‘द आर्किटेक्ट ऑफ न्यू बीजेपी’ का अनुवाद है

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *