सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

5 दिन मिलेगी दिल्‍ली-NCR के लोगों को गर्मी से राहत, यूपी-हरियाणा समेत इन राज्‍यों में ऑरेंज अलर्ट

4 मिनट पढ़ें

दिल्‍ली-NCR के लोगों को अगले 5 दिन मिलेगी गर्मी से राहत, यूपी-हरियाणा समेत इन राज्‍यों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने राजस्थान, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. यहां पर आंधी और बारिश के आसार हैं.

पिछले कुछ दिनों से भयंकर गर्मी का टॉर्चर झेल रहे उत्‍तर भारत के लोगों के लिए अच्‍छी खबर है. अगले पांच दिन तक दिल्ली-एनसीआर में बारिश का अलर्ट है. देश के कई दूसरे हिस्सों में भी बारिश के बाद पारा गिरा है. मौसम विभाग ने कहा है कि देश में लू का प्रकोप ख़त्म हो गया है और अब तापमान में गिरावट आएगी. मौसम विभाग ने राजस्थान, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. यहां पर आंधी और बारिश के आसार हैं.

राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में आज बारिश और आंधी चलने की भी संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दोपहर या शाम के समय अधिकतर स्थानों पर आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहने के साथ ही हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश तथा गरज के साथ छींटे पड़ने और तेज हवाएं (30-40 किलोमीटर प्रति घंटे) चलने की संभावना है.

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, “मध्य दिल्ली के अधिकतर स्थानों, पूर्वी दिल्ली, नई दिल्ली, उत्तरी दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली, दक्षिण दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली में अगले 24 घंटों में तेज हवाएं( 35-45 किलोमीटर प्रति घंटे) चलने के साथ ही बिजली कड़कने की संभावना है.” आईएमडी के बुलेटिन के अनुसार, शहर में सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 59 प्रतिशत रहा. अधिकतम तापमान के 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में बृहस्पतिवार सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 96 दर्ज किया गया।

उत्तराखंड में तेज आंधी के कारण कई पेड़ उखड़े

देहरादून सहित प्रदेश के कई हिस्सों में मंगलवार रात चली तेज आंधी और बारिश के कारण हुए अलग-अलग हादसों में चार व्यक्तियों की मौत हो गयी जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए. अधिकारियों ने यहां बताया कि हरिद्वार में पेड़ गिरने से एक बच्चे सहित दो लोगों की मृत्यु हो गयी, जबकि पौड़ी तथा नैनीताल जिलों में भी एक-एक मौतें दर्ज की गयीं.

जम्मू में भारी बारिश के बाद कई इलाकों में बाढ़

जम्मू के विभिन्न इलाकों में बुधवार को भारी बारिश हुई जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई. अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को किश्तवाड़, डोडा, रामबन, उधमपुर, राजौरी और रियासी जिलों के विभिन्न इलाकों में भारी बारिश हुई तथा उधमपुर के चेड्डी इलाके में ओलावृष्टि हुई जिससे फसलों को नुकसान पहुंचा. जम्मू के पुंछ और राजौरी इलाके में बुधवार को भारी बारिश के बाद इलाके में स्थित जल निकायों के जलस्तर में अचानक वृद्धि के बाद आई बाढ़ में तीन लोगों को डूबने से बचाया गया जबकि एक महिला की इसमें डूबने की आशंका है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि नसीमा अख्तर और कुलजुम बी नाम की दो महिलाएं बुधवार शाम पुंछ जिले में बेतार नदी को पार करते वक्त पानी में बह गई थी.

पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में बारिश

पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में बुधवार को तड़के बारिश हुई, जिससे अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट आई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी. मौसम विभाग के अनुसार यहां चंडीगढ़, लुधियाना, पटियाला, बठिंडा, बरनाला, मोहाली, फिरोजपुर, गुरदासपुर, अंबाला, हिसार, करनाल, पंचकुला, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर समेत अन्य जगहों पर बारिश हुई है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *