सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

कार्तिक आर्यन की एंट्री पर लोगों ने थिएटर में बजाई सीटियां, बोले- पैसा वसूल फिल्म

2 मिनट पढ़ें
कार्तिक आर्यन की एंट्री पर लोगों ने थिएटर में बजाई सीटियां, बोले- पैसा वसूल फिल्म

कार्तिक आर्यन की एंट्री पर लोगों ने थिएटर में बजाई सीटियां, बोले- पैसा वसूल फिल्म

Advertisement

 

बीते कुछ महीनों से बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड फिल्मों का डब्बा गोल ही रहा है। अक्षय कुमार से लेकर अजय देवगन की फिल्में भी यहां पर दम तोड़ती हुई नजर आई। इसी के साथ लोग यह भी कहते हुए नजर आए कि अब बॉलीवुड का अंत नजदीक है। वहीं कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 2 लोगों के लिए उम्मीद की किरण लेकर आई। फिल्म के ट्रेलर के रिलीज होते ही लोगों का जबरदस्त रिस्पॉन्स सामने आया और तभी से अनुमान लगाया जा रहा है कि यह फिल्म अच्छा-खासा बिजनेस कर ले जाएगी।

डायरेक्टर अनीस बज्मी की फिल्म भुल भूलैया 2 ने आज सिनेमाघरों में दस्तक दे दी

डायरेक्टर अनीस बज्मी की फिल्म भुल भूलैया 2 ने आज सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। फिल्म का फर्स्ड डे फर्स्ट शो देखने पहुंचे दर्शकों के बीच खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। कार्तिक आर्यन की इस फिल्म को देख रहे लोग ट्विटर पर लगातार अपना रिएक्शन दे रहे हैं। लोग भूल भुलैया 2 को पैसा वसूल फिल्म बता रहे हैं। फि्ल्म में कार्तिक आर्यन के एंट्री सीन को देखने के बाद लोगों का रिएक्शन देखते ही बन रहा है। एक थियटर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें कार्तिक की एंट्री के दौरान लोग खूब सीटियां बजा रहे हैं।

Advertisement

भूल भुलैया 2 में कार्तिक आर्यन के अपोजिट कियारा आडवाणी

भूल भुलैया 2 की कहानी 15 साल पहले रिलीज हुई अक्षय कुमार की भूल भुलैया से थोड़ी अलग है लेकिन फील सेम ही है। फिल्म में कार्तिक आर्यन ने एक ऐसे शख्स का रोल अदा किया है जो भूतों से बात करता है लेकिन एक कमरे में कैद मंजुलिका का भूत जब बाहर आ जाता है तो एक के बाद एक कई मुश्किलें खड़ी होने लगती हैं। भूल भुलैया 2 में कार्तिक आर्यन के अपोजिट कियारा आडवाणी हैं। फिल्म में तब्बू और राजपाल यादव ने भी अहम भूमिका अदा की है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *