सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

रेलवे पुल की सड़क बनवाने के काम शुरू होने से खुश हुए लोग : गौतम गंभीर

2 मिनट पढ़ें
रेलवे पुल की सड़क बनवाने के काम शुरू होने से खुश हुए लोग : गौतम गंभीर

रेलवे पुल की सड़क बनवाने के काम शुरू होने से खुश हुए लोग : गौतम गंभीर

Advertisement

रेलवे पुल की सड़क बनवाने के काम शुरू होने से खुश हुए लोग : गौतम गंभीर

 

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : रेलवे के पुराने लोहे वाले पुल की जर्जर हाल हुई सड़क के निर्माण कार्य की शुरुआत हो चुकी है | जिसके चलते स्थानीय निवासी बेहद खुश है | यह कहना है पूर्वी दिल्ली के सांसद गौतम गंभीर का | बातचीत के दौरान गौतम गंभीर ने बताया यमुनापार के लोगो की यह गंभीर समस्या थी जिसे उन्होंने रेलवे बोर्ड के सम्मुख रखा था और उन्होंने रेलवे के साथ-साथ तमाम संबंधित अधिकारियों के साथ लोहे वाले पुल का दौरा भी किया था |

Advertisement

गौतम गंभीर ने ना केवल सडक निर्माण बल्कि पुल की मरम्मत तथा लाईट व्यवस्था सुचारू करने के निर्देश तमाम अधिकारियों को दिए थे | गौतम गंभीर ने बताया मामला टिपिकल इसलिए था सभी विभाग इसे एक दूसरे की जिम्मेदारी बता अपना पल्ला झाड़ लेते थे लेकिन उन्होंने मंत्रालय के साथ साथ दिल्ली के उपराज्यपाल से भी इस बाबत चर्चा कर इस समस्या का समाधान कराया | गौतम गंभीर कहते है इस पुल से रोजाना लाखों लोग गुजरते हैं | केवल दिल्ली ही नहीं अपितु यू.पी.के लोग भी बड़ी संख्या में इस पुल का इस्तेमाल करते है अब सभी लोगो का सफर आसान  और सुविधाजनक होगा | उल्लेखनीय है अंग्रेज  हकुमत के दौरान करीब डेढ़ सौ साल पहले इस पुल का निर्माण हुआ था लेकिन देखरेख के आभाव में इस पुल की हालत जर्जर हो चुकी थी खासतौर से इसकी सडकें बेहद खराब हालत में पहुंच चुकी थी | लेकिन अब सांसद गौतम के प्रयास से इसकी हालत सुधरने की ओर अग्रसर है | पूर्वी दिल्ली के अनेक लोग आज इस बाबत सांसद गौतम गंभीर से मिलने उनके कार्यालय पहुंचे और उन्होंने गौतम गंभीर का आभार व्यक्त किया |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *