सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

IPL 2022, PBKS vs LSG: लखनऊ ने पंजाब को 20 रन से हराया, प्वाइंट्स टेबल में नंबर तीन पर पहुंची लखनऊ

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

IPL सीजन 15 के 42वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना पंजाब किंग्स से था। लखनऊ सुपर जाएंट्स ने इस शानदार मुकाबले में पंजाब किंग्स को 20 रनों से हरा दिया। लखनऊ सुपर जाएंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 153 रन बनाए थे और पंजाब को जीत के लिए 154 रन बनाने थे, लेकिन पीबीकेएस की पूरी टीम 133 रन ही बना सकी और 20 रन से इस मुकाबले को गवां दिया। इस हार के साथ ही पंजाब किंग्स का प्लेआफ में जाने का रास्ता और भी कठिन हो गया है। टीम के पास अब तक मात्र नौ मैचों में आठ ही अंक हैं। वहीं लखनऊ सुपर जाएंट्स ने जरूर अपना काम कुछ आसान कर लिया है। लखनऊ सुपर जाएंट्स के इस जीत के साथ ही अब 12 अंक हो गए हैं। आईपीएल 2022 की प्वाइंट्स टेबल की बात करें तो लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम अब 3 नंबर पर पहुंच गई है।

दीपक हुड्डा और क्विंटन डिकॉक की अहम साझेदारी

Lucknow Super Giants- India TV Hindi

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ की शुरुआत खराब रही थी और उसने 13 रनों के स्कोर पर कप्तान केएल राहुल का विकेट गंवा दिया. राहुल महज 6 रन बनाकर रबाडा का शिकार बने. इसके बाद दीपक हुड्डा और क्विंटन डिकॉक ने दूसरे विकेट के लिए 85 रन जोड़कर पारी को संभाला. क्विंटन डिकॉक ने सबसे ज्यादा 46 और दीपक ने 34 रनों का योगदान दिया. डिकॉक के आउट होने के बाद लखनऊ की पारी लड़खड़ा गई और वह विशाल स्कोर तक नहीं पहुंच सकी. पंजाब की ओर से कैगिसो रबाडा ने सबसे ज्यादा 4 और राहुल चाहर ने दो खिलाड़ियों को आउट किया.

क्रुणाल पांड्या के 2 विकेट पंजाब पर पड़े भारी Lucknow Super Giants- India TV Hindi

लक्ष्य पीछा करने उतरी पंजाब की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। टीम के कप्तान मयंक अग्रवाल उस वक्त आउट हो गए, जब टीम का स्कोर 35 रन ही था। मयंक अग्रवाल ने 17 गेंद पर 25 रन की पारी खेली। पंजाब का दूसरा विकेट शिखर धवन के तौर पर गिरा और वो पांच रन बनाकर रवि बिश्नोई की गेंद पर आउट हो गए। भानुका राजपक्षे को क्रुणाल पांड्या ने 9 रन पर आउट किया। लियाम लिविंगस्टोन को मोहसिन खान ने 18 रन पर कैच आउट करवा दिया तो वहीं जितेश शर्मा 2 रन बनाकर क्रुणाल पांड्या की गेंद पर पगबाधा आउट हुए। पंजाब का छठा विकेट जानी बेयरस्टो के रूप में गिरा जिन्होंने 32 रन बनाए और चमीरा की गेंद पर क्रुणाल पांड्या को अपना कैच दे बैठे। रबादा 2 रन पर मोहसिन खान का शिकार बने और कैच आउट हुए। लखनऊ की तरफ से मोहसिन खान ने तीन, चमीर व क्रुणाल पांड्या ने दो-दो जबकि रवि बिश्नोई ने एक विकेट लिए।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *