सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमानDhanteras Gold Silver Sales: धनतेरस पर 66 हजार करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान, महंगे सोने के बीच हल्के गहनों और सिक्कों की बढ़ी मांगBahraich Smack Seizure: भारत-नेपाल सीमा पर 41 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 15 लाख रुपये बताई गई कीमतCBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

IPL 2022, PBKS vs CSK: चेन्नई हुई प्लेऑफ की दौड़ से बाहर, पंजाब ने 11 रनों से हराया

3 मिनट पढ़ें

IPL सीजन 15 के 38वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 11 रनों से मात दी। पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शिखर धवन के नाबाद 88 रनों के दम पर चेन्नई के सामने 188 रनों का लक्ष्य रखा था। इस स्कोर के सामने सीएसके 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 176 ही रन बना सकी। चेन्नई के लिए अंबाति रायुडू ने 39 गेंदों पर 79 रनों की सर्वाधिक पारी खेली। पंजाब के लिए ऋषि धवन और कगिसो रबाडा ने दो-दो विकेट लिए। इस जीत के साथ पंजाब के 8 अंक हो गए हैं। पंजाब प्वाइंट्स टेबल में 6ठें पायदान पर पहुंच गई है।

धवन ने खेली 88 रन की पारी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब ने अपना पहला विकेट कप्तान मयंक अग्रवाल के तौर पर गंवा दिया। मयंक ने 18 रन बनाए, लेकिन थीक्षाना की गेंद पर कैच आउट हो गए। धवन ने 37 गेंदों पर चौका लगाते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया और आइपीएल में ये उनका 46वां अर्धशतक रहा। भानुका राजपक्षे को ब्रावो ने 42 रन पर कैच आउट करवा दिया। लियाम लिविंगस्टोन ने 19 रन की पारी खेली और ड्वेन ब्रावो की गेंद पर मुकेश चौधरी के हाथों कैच आउट हो गए। जानी बेयरस्टो 6 रन बनाकर रन आउट हो गए तो वहीं धवन ने 59 गेंदों पर नाबाद 88 रन की पारी खेली। सीएसके के की तरफ से ब्रावो ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए।

बेकार गई रायुडू की 78 रन की तूफानी पारी https://image.crictracker.com/wp-content/uploads/2021/10/Ambati-Rayudu.jpg

लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही थी। रॉबिन उथप्पा 1, मिशेल सेंटनर 9 और शिवम दूबे 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे। सीएसके ने 40 रन पर अपने तीन विकेट खो दिए थे। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए अंबाति रायुडू ने ऋतुराज गायकवाड़ (30) के साथ मिलकर टीम को संभाला और रन गति बढ़ाई। रायुडू के साथ 49 रन की साझेदारी करने के बाद गायकवाड़ को रबाडा ने आउट किया। रायुडू ने इसके बाद कप्तान जडेजा के साथ 64 रन की साझेदारी की, इस पार्टनरशिप में अधिकतर रन रायुडू के ही थे। वह 39 गेंदों पर 7 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 78 रन बनाकर आउट हुए। जब रायुडू आउट हुए तो टीम का स्कोर 153 रन था। आखिरी दो ओवर में टीम को 35 रनों की दरकार थी। रायुडू के आउट होने के बाद मैदान पर आए धोनी इस बार मैच को फिनिश नहीं कर पाए और उन्हें आखिरी ओवर में ऋषि धवन ने 12 के निजी स्कोर पर आउट किया। चेन्नई 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 176 रन बना पाई।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *