सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमानDhanteras Gold Silver Sales: धनतेरस पर 66 हजार करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान, महंगे सोने के बीच हल्के गहनों और सिक्कों की बढ़ी मांगBahraich Smack Seizure: भारत-नेपाल सीमा पर 41 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 15 लाख रुपये बताई गई कीमतCBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

पवन सिंह ने खराब किया उपेंद्र कुशवाहा का ‘खेल’, दो की लड़ाई में तीसरे की किस्मत चमकी

3 मिनट पढ़ें

Oplus_131072

पवन सिंह ने खराब किया उपेंद्र कुशवाहा का ‘खेल’, दो की लड़ाई में तीसरे की किस्मत चमकी

करीब शाम पांच बजे तक पवन सिंह को 213902 वोट तो वहीं उपेंद्र कुशवाहा को 206042 मत मिले थे. फाइनल रिजल्ट के बाद में थोड़ा बहुत आंकड़ा और बढ़ सकता है.

बिहार की काराकाट लोकसभा सीट से दो की लड़ाई में तीसरे ने बाजी मार ली. 2024 के लोकसभा चुनाव में माना जा रहा था कि काराकाट लोकसभा सीट से निर्दलीय मैदान में उतरे पवन सिंह (Pawan Singh) या फिर एनडीए प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) की यहां से जीत हो सकती थी लेकिन त्रिकोणीय मुकाबले में सीपीआईएमएल (CPI-ML) के राजा राम सिंह (Raja Ram Singh) ने बाजी मार ली. पवन सिंह ने उपेंद्र कुशवाहा का खेल खराब कर दिया.

पवन सिंह और उपेंद्र कुशवाहा के वोटों में काफी अंतर नहीं है. करीब शाम पांच बजे तक पवन सिंह को 213902 वोट तो वहीं उपेंद्र कुशवाहा को 206042 मत मिले थे. फाइनल रिजल्ट के बाद में थोड़ा बहुत आंकड़ा और बढ़ सकता है. पहले स्थान पर राजा राम सिंह को 299931 वोट मिला है. औपचारिक एलान के बाद फाइनल नतीजों के आंकड़े में कुछ नंबर बढ़ सकता है.

उपेंद्र कुशवाहा के दावे हो गए फेल

बता दें कि एनडीए प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा जीत को लेकर निश्चिंत थे कि वह हर हाल में बाजी मार लेंगे. कई सभाओं में उन्होंने पवन सिंह पर हमला करते हुए कहा था कि पावरस्टार मीडिया और सोशल मीडिया पर ही दिख रहे हैं. अब अंत में मंगलवार को रिजल्ट आने के बाद उनके दावों की हवा निकल गई. उनके दावे फेल हो गए.

पवन सिंह तो डूबे ही… कुशवाहा को भी डूबा दिया

बता दें कि पवन सिंह को बीजेपी ने आसनसोल से टिकट दिया था. हालांकि पवन सिंह का एक गाना जो बंगाल को लेकर गाया गया था उस पर विवाद शुरू हो गया और उन्होंने वहां से चुनाव लड़ने से मना कर दिया था. उन्हें उम्मीद थी कि बीजेपी कहीं और से टिकट दे देगी. जब ऐसा नहीं हुआ तो उन्होंने एलान किया कि वह काराकाट से चुनाव लड़ेंगे. पार्टी में रहते हुए पवन सिंह ने निर्दलीय नामांकन दाखिल कर दिया. पार्टी को जब नहीं छोड़ा तो बीजेपी ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया. अब पवन सिंह तो हारे ही उधर एनडीए के प्रत्याशी की भी हार हो गई. पवन सिंह तो डूबे ही… उन्होंने कुशवाहा को भी डूबा दिया.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *