सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

Delhi Crime: पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया में युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Delhi Crime: पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया में युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया

पूर्वी दिल्ली के पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया थाना क्षेत्र में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। यह शव टेल्को टी-पॉइंट के पास Delhi Development Authority (DDA) की खाली जमीन पर पड़ा मिला, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।

घटना की सूचना 8 मार्च 2026 को पुलिस को मिली थी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को घेरकर जांच शुरू की। पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच और फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में फिलहाल किसी संदिग्ध गतिविधि या हत्या के स्पष्ट संकेत सामने नहीं आए हैं।

जांच के दौरान मृतक की पहचान 31 वर्षीय पुष्पेंद्र उर्फ आकाश के रूप में हुई है। वह मंडावली के स्कूल ब्लॉक इलाके का रहने वाला था। पुलिस के मुताबिक उसके पिता का नाम बुधपाल सिंह है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

युवक की मौत से नाराज परिजनों ने मंडावली थाना के बाहर शव रखकर प्रदर्शन किया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। परिवार का आरोप है कि आकाश की हत्या की गई है और मामले की सही तरीके से जांच नहीं की जा रही।

Advertisement

परिजनों के अनुसार 7 मार्च को आकाश किसी काम से घर से निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा। इसके बाद परिवार ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत थाने में दर्ज कराई। परिवार का आरोप है कि पुलिस ने उसे तलाशने में लापरवाही बरती और अगले दिन 8 मार्च को उसका शव पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया के एक पार्क से बरामद हुआ।

परिवार का यह भी कहना है कि आकाश सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय था और इंस्टाग्राम पर उसके करीब चार लाख फॉलोअर्स थे। इसी वजह से परिजन इस मामले में साजिश और हत्या की आशंका जता रहे हैं।

हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य सबूतों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *