सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमानDhanteras Gold Silver Sales: धनतेरस पर 66 हजार करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान, महंगे सोने के बीच हल्के गहनों और सिक्कों की बढ़ी मांगBahraich Smack Seizure: भारत-नेपाल सीमा पर 41 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 15 लाख रुपये बताई गई कीमतCBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

ऑस्ट्रेलिया को वर्ल्ड कप जिताने वाले पैट कमिंस पानी पिलाते आए नजर, खूब सुर्खियां बटोर रही यह तस्वीर

2 मिनट पढ़ें

ऑस्ट्रेलिया को वर्ल्ड कप जिताने वाले पैट कमिंस पानी पिलाते आए नजर, खूब सुर्खियां बटोर रही यह तस्वीर

सोशल मीडिया पर वायरल फोटो में पैट कमिंस ड्रिंक्स लेकर जा रहे हैं. अब यह फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. साथ ही पैट कमिंस का फोटो खूब सुर्खियां बटोर रहा है.

टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आगाज ऑस्ट्रेलिया ने जीत के साथ किया. ऑस्ट्रेलिया ने अपने पहले मैच में ओमान को 39 रनों से हराया. इस मैच में पैट कमिंस के बजाय ऑलराउंडर मिचेल मार्श ने ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी की. बहरहाल, सोशल मीडिया पर पैट कमिंस का फोटो तेजी से वायरल हो रहा है. इस फोटो में पैट कमिंस ड्रिंक्स ब्रेक के वक्त ड्रिंक्स लेकर जा रहे हैं. अब यह फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. साथ ही पैट कमिंस का फोटो खूब सुर्खियां बटोर रहा है.

सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है फोटो

सोशल मीडिया पर फैंस का कहना है कि वर्ल्ड कप और आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप जीतने वाले कप्तान अपने खिलाड़ियों के लिए ड्रिंक्स पहुंचा रहे हैं. क्रिकेट फैंस कह रहे हैं कि यह लम्हा बेहद खास है, क्योंकि इतने कामयाब कप्तान बेहद कम अवसर पर इस तरह ड्रिंक्स पहुंचाने का काम करते हैं. लेकिन पैट कमिंस ने फैंस का दिल जीत लिया है. सोशल मीडिया पर फोटो खूब वायरल हो रहा है. इसके अलावा सोशल मीडिया यूजर्स लगातार कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

ऑस्ट्रेलिया की जीत में डेविड वॉर्नर और मार्कस स्टॉयनिस चमके

बताते चलें कि ओमान के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 154 रनों का स्कोर बनाया. ऑस्ट्रेलिया के लिए 2 बल्लेबाजों ने पचास रनों का आंकड़ा पार किया. डेविड वॉर्नर ने 41 गेंदों पर 56 रन बनाए. जबकि ऑलराउंडर मार्कस स्टॉयनिस ने 36 गेंदों पर 67 रन नॉटआउट बना डाले. उन्होंने अपनी पारी में 2 चौके और 6 छक्के लगाए. इस शानदार पारी के लिए मार्कस स्टॉयनिस को प्लेयर ऑफ द मैच से नवाजा गया. वहीं, ऑस्ट्रेलिया के 164 रनों के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी ओमान की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर महज 125 रन बना सकी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *