Home मैं भी रिपोर्टर Parshuram Jayanti 2026: हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा भगवान परशुराम जन्मोत्सव

Parshuram Jayanti 2026: हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा भगवान परशुराम जन्मोत्सव

0
28

Parshuram Jayanti 2026: हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा भगवान परशुराम जन्मोत्सव
19 अप्रैल को राजकीय अवकाश की उठी मांग -सुनील वत्स

नई दिल्ली ( रवि कुमार ) : भगवान परशुराम जन्मोत्सव को इस वर्ष पूरे भारत में अत्यंत हर्षोल्लास, श्रद्धा और भव्यता के साथ मनाने की तैयारियां जोरों पर हैं। देश के विभिन्न राज्यों में इस पावन अवसर पर शोभायात्राएं, भंडारे, पूजा-पाठ, हवन-यज्ञ एवं विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।इस अवसर पर धर्म रक्षक एवं सामाजिक कार्यकर्ता सुनील वत्स ने कहा कि भगवान परशुराम का जीवन त्याग, धर्म, साहस और न्याय का प्रतीक है, जो आज भी समाज को सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कहा कि यह पर्व अब केवल एक समाज तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि पूरे राष्ट्र का महापर्व बन चुका है, जिसे देशभर में लाखों लोग श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाते हैं। इसी क्रम में उन्होंने भारत सरकार से मांग की है कि 19 अप्रैल 2026 को भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में राजकीय (सार्वजनिक) अवकाश घोषित किया जाए, ताकि सभी नागरिक इस महापर्व को पूर्ण श्रद्धा, उत्साह और भव्यता के साथ मना सकें। सुनील वत्स ने कहा कि इस दिन अवकाश घोषित होने से न केवल धार्मिक आस्था को सम्मान मिलेगा, बल्कि समाज में एकता, सांस्कृतिक जागरूकता और सकारात्मक ऊर्जा का भी प्रसार होगा। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर कार्यक्रमों को सफल बनाएं और समाज में प्रेम, समरसता एवं भाईचारे का संदेश फैलाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here